आ रहा है कम कीमत वाला सस्ता Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन, इस तारीख को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Tecno Pop 7 Pro इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा।
  • यह फोन 3GB Extended RAM तकनीक से लैस होगा।
  • इस टेक्नो मोबाइल की कीमत 12 से 15 हजार के बीच हो सकती है।

टेक्नो ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी ‘पॉप’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन लाने वाली है। वहीं अब कंपनी ने फोन लॉन्च डेट भी अनाउंस कर ​दी है। टेक्नो पॉप 7 प्रो 16 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह भी एक लो बजट मोबाइल फोन होगा जिसकी कीमत 12 हजार से 15 हजार के बीच रहने की उम्मीद है। आगे आप इस टेक्नो फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

Tecno Pop 7 Pro

  • 6.6″ HD+ Display
  • 5,000mAh Battery
  • 3GB Extended RAM
  • MediaTek Helio A22
  • 13MP AI Dual Rear Camera
  • टेक्नो पॉप 7 प्रो स्मार्टफोन नाइजीरिया में पेश किया जा चुका है, लिहाजा फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही उपलब्ध है। यह मोबाइल फोन क्वॉडकोर प्रोसेसर वाले मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर काम करता है। टेक्नो ने अपने इस फोन को 3जीबी एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

    Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल स्क्रीन है जो 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फोन की हाईट 163.86एमएम और चौड़ाई 75.51एमएम है। वहीं टेक्नो पॉप 7 प्रो सिर्फ 8.9एमएम मोटा है।

    यह भी पढ़ें: Vivo V27 Series Launch कन्फर्म! कंपनी ने टीज़ किए स्मार्टफोन, प्रोडक्ट पेज भी हुआ लाईव, यहां जानें सारी डिटेल्स

    फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो मोबाइल में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है जो डुअल फ्लैश के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    16 february tecno pop 7 pro launch date in india

    Tecno Pop 7 Pro डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 3.5एमएम जैक भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के बैक पैनल पर​ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। उम्मीद कर सकते हैं कि 16 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होने वाला टेक्नो पॉप 7 प्रो भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here