
मोबाइल में गेम खेलने का शौक रखने वाले लोगों के लिए टेक ब्रांड आइकू एक नया और पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आया है। कंपनी की ओर से आज iQOO Neo 10 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जो 16GB RAM और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। यह 7,000mAh Battery वाला 5G फोन है जिसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 10 प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹31,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹33,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹35,999
- 16GB RAM + 512GB Storage – ₹40,999
आइकू नियो 10 5जी फोन भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होकर 40,999 रुपये तक जाती है। शुरुआती सेल में कंपनी सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगी। भारत में मोबाइल की ब्रिकी 3 जून से शुरू होगी और इसे कंपनी वेबसाइट सहित अमेजन से खरीदा जा सकेगा। मजे की बात यह है कि iQOO Neo 10 को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी iQOO Tws 1e फ्री देगी।
iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.78 1.5K 144Hz AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 16GB Extended RAM
- 50MP Dual Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 7,000mAh Battery
- 120W FlashCharge
डिस्प्ले
आइकू नियो 10 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है और 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 5500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है और Schott Xensation ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
परफॉर्मेंस
iQOO Neo 10 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.01GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में स्मूथ और लैगफ्री गेमिंग के लिए इसमें सुपरकंप्यूटर चिप क्यू1 लगा है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 825 जीपीयू मिलता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में नियो 10 ने 2066325 AnTuTu स्कोर पाया है।
मेमोरी
आइकू नियो 10 5जी फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इनमें 8जीबी+128जीबी, 12जीबी+256जीबी और 16जीबी+512जीबी स्टोरज मिलती है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो सभी वेरिएंट्स की रैम पावर को डबल करती है। यानी 8जीबी रैम मॉडल को 16जीबी रैम (8+8) की ताकत मिलेगी और 16जीबी रैम को 32जीबी रैम (16+16) की पावर मिलेगी। यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM + UFS4.1 ROM सपोर्ट करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह आइकू 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है, यह Sony IMX882 Portrait सेंसर है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। वहीं रियर सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra Wide-Angle लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के iQOO Neo 10 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आइकू नियो 10 5जी फोन में दमदार बैटरी भी दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल का PC Mark Battery टेस्ट स्कोर 15 घंटे, 39 मिनट रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग के दौरान 27.15 मिनट में ही बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया।
iQOO Neo 10 फीचर्स
- आइकू नियो 10 5जी फोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो यह मोबाइल 15 5G Bands सपोर्ट करता है जो Jio, Airtel और Vi सभी नेटवर्क पर बढ़िया काम करेंगे।
- कनेक्टिविटी के लिए इस नए आइकू 5जी फोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC और OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।
- यह मोबाइल पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बनाया गया है जिसकी थिकनेस 8.09mm है। वहीं इस 5जी फोन का वजन 206 ग्राम बताया गया है।
- iQOO Neo 10 5G फोन IP65 सर्टिफाइड है। यह मोबाइल को हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने के लिए काम करता है। गौरतलब है कि आजकल IP68 और IP69 रेटिंग फोन बाजार में आ रहे हैं, ऐसे में आइकू नियो 10 की आईपी रेटिंग कम कही जाएगी।
- आइकू अपने इस फोन के साथ 3 साल की Android अपग्रेड और 4 साल की Security अपडेट दे रही है।
ये फोन देंगे चुनौती
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| Samsung Galaxy A36 | 32,999 रुपये |
| Vivo V50 5G | 34,999 रुपये |
| Motorola Edge 60 Pro | 29,999 रुपये |
| realme GT 7T 5G | 27 मई को लॉन्च |
- Vivo V50: IP68 + IP69 रेटिंग, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
- Samsung Galaxy A36: One UI 7 के साथ साफ सुथरा यूजर एक्सपीरियंस, बेहतरीन कैमरा
- Motorola Edge 60 Pro: IP69 रेटिंग, प्रीमियम डिजाइन, लंबा बैटरी बैकअप
आइकू नियो 10 5जी फोन अपर मिड बजट सेग्मेंट में आया है। इसी प्राइस रेंज के हिसाब से देखें तो भारतीय बाजार में मौजूद सैमसंग गैलेक्सी ए36 और वीवो वी50 5जी पहले से ही सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं साथ ही मोटोरोला ऐज 60 प्रो की भी मार्केट में चर्चा बनी हुई है। बताते चलें इसी सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाला realme GT 7T 5G स्मार्टफोन भी आइकू फोन को तगड़ी टक्कर दे सकता है।
See All Competitors

















