
91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि ओपो कंपनी इस बार अपनी रेनो 15 सीरीज में तीन स्मार्टफोन मॉडल्स लेकर आएगी जिनमें OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Mini शामिल रहेंगे। वहीं अब इन्हीं में से एक मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग ओपो मोबाइल की रैम, प्रोसेसर, ओएस और जीपीयू की डिटेल्स सामने आ गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो रेनो 15 सीरीज के इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर OPPO PLV110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 3 नवंबर को स्पॉट हुई है जिसकी जानकारी हमें गिज़मोचाइना के जरिये प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि गीकबेंच पर फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लिहाजा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सामने आया फोन सीरीज का कौन-सा मॉडल होगा। यह रेनो 15, 15 प्रो या फिर 15 मिनी भी हो सकती है।
बेंचमार्क डिटेल्स की बात करें तो इस ओपो मोबाइल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.10GHz होगी। फोन प्रोसेसर के नाम का खुलासा तो लिस्टिंग में नहीं हुआ है लेकिन मदरबोर्ड सेक्शन में k6899v1_64 कोडनेम लिखा गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर है जिसे 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बनाया गया है।
गीकबेंच से जानकारी मिलती है कि स्मार्टफोन में दिया जाने वाला यह मोबाइल चिपसेट 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग ओपो मोबाइल को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है। इसी तरह OPPO Reno 15 series फोन को यहां पर Android 16 OS से लैस दिखाया गया है।

लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह ओपो को फोन ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC7 GPU सपोर्ट करेगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस नए ओपो स्मार्टफोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 1668 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर में इस फोन ने 6274 स्कोर हासिल किया है। बहरहाल फोन की अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। हमें मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर के अंत तक ओपो रेनो 15 सीरीज इंडिया में लॉन्च की जा सकती है।
लीक्स पर नज़र डालें तो ओपो रेनो 15 प्रो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा। खबरें सामने आ रही है कि इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह रेनो 15 के रियर कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 15 में 6,000mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। OPPO Reno 15 5G फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मोबाइल 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में फ्लैट OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं कॉम्पैक्ट मॉडल Reno 15 Mini 5G फोन 6.3-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।










