OPPO का मुड़ने वाला फोन 17 मार्च को होगा लॉन्च, देखें 200MP कैमरा वाले Find N6 की फर्स्ट लुक

Join Us icon

फोल्डेबल फोंस की मार्केट में एक और डिवाइस का नाम जुड़ने जा रहा है। कई दिनों तक सुर्खियों में छाए रहने के बाद आखिर OPPO Find N6 लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह मुड़ने वाला ओपो मोबाइल 17 मार्च को लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से ओपो फाइंड एन6 का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है जहां इस अपकमिंग फोन की लुक, डिजाइन और फोल्डेबल स्टाइल को देखा जा सकता है।

OPPO Find N6 17 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी इसे सबसे पहले चाइना में पेश करेगी जो बाद में अन्य मार्केट्स में दस्तक देगा। बीते कुछ दिनों में Honor Magic V6 और Motorola Razr Fold जैसे फोल्डेबल फोन टेक मंच पर पेश किए जा चुके हैं। ऐसे में ओपो फाइंड एन 6 साल 2026 में लॉन्च होने वाला तीसरा Foldable Phone बनने जा रहा है। गौरतलब है कि इस मोबाइल को इंडियन मार्केट में आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

ओपो फाइंड एन6 को कंपनी titanium alloy hinge के साथ लेकर आ रही है जिसपर मेमोरी ग्लास लेयर भी चढ़ाई जाएगी। ब्रांड की मानें तो यह डिस्प्ले को अधिक फ्लैट करने और ​क्रीज़ को कम करने का काम करेगा। वहीं इस फोल्डेबल फोन के साथ ही OPPO AI stylus भी लेकर आ रही है जो कई तरह के टास्क हैंडल कर सकेगा। यह ओपो मोबाइल Golden Orange, Original Titanium और Deep Black कलर में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

ओपो फाइंड एन6 दो डिस्प्ले वाला फोन है। कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोल्डेबल फोन में 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी जो एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद जो कवर डिस्प्ले सामने आएगी उसका साइज 6.62-इंच हो सकता है। यह भी OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एन6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी ने फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की पुष्टि कर दी है जो hasselblad लेंस होगा। वहीं इसके साथ 50 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल थर्ड लेंस भी दिए जा सकते हैं। गौरतबल है कि Galaxy Z Fold7 फोन भी 200एमपी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं Find N6 की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है।

लीक्स के अनुसार OPPO Find N6 स्मार्टफोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा।

पावर बैकअप के लिए OPPO Find N6 को 6000mAh battery से लैस किया जा सकता है। यह डुअल-सेल बैटरी बताई जा रही है जिसके चलते फोन का डिजाइन भी काफी स्लीम हो जाएगा। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए 17 मार्च का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here