
वीवो ने कुछ ही दिनों पहले जानकारी दी थी कि वह भारत में अपनी ‘T-Series’ की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी की ओर से इस अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T5x 5G इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की से बता दिया गया है कि वीवो टी5एक्स 17 मार्च को भारत में पेश होगा। यह बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन होगा जिसे 7200mAh battery के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo T5x इंडिया में 17 मार्च को लॉन्च होगा। यह कंपनी की ‘टी5’ सीरीज का पहला मॉडल बनकर आ रहा है। सीरीज के अन्य स्मार्टफोन आने वाले महीनों में अनाउंस किए जाएंगे। बताते दें कि इससे पहले वीवो टी4 सीरीज में कंपनी ने कुल 6 फोन पेश किए थे। वीवो टी5एक्स 5जी फोन की ही बात करें तो 17 मार्च की दोपहर 12 बजे इसका प्राइस अनाउंस होगा। इस नए वीवो फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर से खरीदा जा सकेगा।
The wait is almost over. ⚡
Meet the fastest smartphone in the segment — the all-new vivo T5x 5G.🚀 Launching on 17th March, 12 PM.#ComingSoon #vivoT5x #GetSetTurbo #TurboLife pic.twitter.com/AbGL6lXGCl
— vivo India (@Vivo_India) March 10, 2026
वीवो टी5एक्स 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस वीवो 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करेगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह फोन 8GB RAM + 256GB Storage पर बिकेगा। वहीं बेस वेरिएंट में 128GB मेमोरी मिल सकती है।
Vivo T5x 5G फोन को 7,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। गौरतलब है कि पिछले वाला Vivo T4x 6500mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी नए वाले एक्स मॉडल में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए बड़ी अपडेट मिलेगी। वहीं दूसरी ओर पिछले लॉन्च हुए Vivo T4 5G फोन में 7300mAh बैटरी दी गई थी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Vivo T5 को कंपनी 7500एमएएच से भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च कर सकती है।

कंपनी की ओर से बताया गया है कि वीवो टी5एक्स 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यानी यह वॉटरप्रूफ मोबाइल होगा जो पानी में गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वेट-हैंड टच जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
वीवो टी4एक्स की ही बात करें तो यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में 6.72-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं 6,500mAh बैटरी के साथ ही मोबाइल में 44वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।












