20 अगस्त iQOO Z11 इंडिया डेट अनाउंस, स्टाइलिश डिजाइन पर बना है यह AI वाला फोन

आइकू ने पिछले सप्ताह ही टीज़ करते हुए बता दिया था कि वह भारत में अपना नया मोबाइल फोन iQOO Z11 5G लेकर आ रही है। वहीं आज ब्रांड ने फोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि iQOO Z11 20 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह AI वाला फोन है जो स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में बिकेगा।
iQOO Z11 इंडिया डेट
आइकू ज़ेड11 5जी फोन इंडिया में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच मोबाइल की कीमत, सेल डेट और फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। आइकू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी अधिकारी द्वारा शेयर किए गए टीज़र में यह फोन Green कलर में शेड में नजर आ रहा है।
The companion behind every campus ambition!
Launching on 20th August. #iQOOZ11 #FasterSmarterwithAI pic.twitter.com/Efap8jQY8C
— Nipun Marya (@nipunmarya) August 5, 2026
iQOO Z11 डिजाइन
आइकू ज़ेड11 ग्लोबल मार्केट और चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन, इंडिया में आने वाला यह आइकू 5जी फोन दूसरे वर्ज़न से अलग होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लुक और डिजाइन के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स में भी बदलाव किया है। इंडिया में आइकू ज़ेड11 को Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर पिल शेप पंच-होल स्टाइल देखने को मिलेगा।
iQOO Z11 5G फोन के बैक पैनल पर कैप्सूल स्टाइल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें डुअल कैमरा सेंसर हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड हैं। कैमरा आइलैंड के बाहर राउंड शेप एलइडी फ्लैश लगी है। कंनी ने इसे Skyline Camera Module का नाम दिया है। फोन का बैक पैनल भी हल्के कर्व डिजाइन में बनाया गया है। भारतीय बाजार में आइकू ज़ेड11 स्मार्टफोन Aurora Green और Celestial Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
iQOO Z11 स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 5जी फोन को इंडिया में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की खबर लीक्स में सामने आ रही है। बताते चलें कि ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जब्कि चाइना में इसे MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लाया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय ग्राहकों को इस अपकमिंग 5जी फोन में 12GB LPDDR5x RAM मिल जाएगी।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। बताते चलें कि ग्लोबल मॉडल में आइकू ज़ेड11 5जी फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट लाया गया था और चीन में 165Hz रिफ्रेश रेट पर पेश किया गया था। फोन के इंडियन मॉडल में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 2160Hz PWM डिमिंग और 2000nits ब्राइटनेस आउटपुट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 के डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 32MP सेल्फी कैमरा पर पेश किया जा चुका है जब्कि चाइना मॉडल में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इंडिया में आइकू ज़ेड11 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च हो सकता है।
पावर बैकअप के लिए iQOO Z11 5G में तगड़ी 9020mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह आइकू का 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। डिवाइस को मजबूती देने के लिए जहां मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।