
ओपो रेनो 16 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है जिसमें OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लाए गए हैं। चर्चा है कि ये दोनों मोबाइल जुलाई में भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। फिलहाल Reno 16 series इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाले इन ओपो मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल से अलग रखी जा सकती है।
OPPO Reno 16 Pro का प्रोसेसर
प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO Reno 16 Pro 5G फोन को ग्लोबल मंच पर MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि चाइना में यह फोन Dimensity 9500s प्रोसेसर पर पेश किया गया था।
OPPO Reno 16 Pro की बैटरी
रिपोर्ट के अनुसार प्रोसेसर की ही तरह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने वाले ओपो रेनो 16 प्रो की बैटरी भी चाइना मॉडल से अलग होगी। चीन में यह जहां स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था वहीं ग्लोबल मॉडल में 6700mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक पर लाया जा सकता है।
OPPO Reno 16 Pro की स्क्रीन
रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल मार्केट में OPPO Reno 16 Pro को 6.32-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली flat OLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर मोबाइल यूजर्स को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
चीन में लॉन्च हो चुके रेनो 16 प्रो की बात करें तो इसमें 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। वहीं मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है।
OPPO Reno 16 Pro कैमरा
ओपो रेनो 16 प्रो 200MP Camera फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 1/1.56-इंच वाला Samsung ISOCELL HP5 सेंसर है जो ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।
फोन के बैक पैनल पर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस भी मिलता है। इस ओपो 5जी फोन से 60fps 4K video recording की जा सकती है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर वाइड फ्रेम वाला 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया है जो शानदार ग्रुप सेल्फी कैप्चर कर सकता है।
बताते चलें कि चाइना में ओपो रेनो 16 प्रो 5जी स्मार्टफोन को ±4° Wide-angle सुपर इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ पेश किया है। आमतौर पर फोन का OIS सेंसर ±1 या फिर ±1.5 डिग्री तक टिल्ट यानी मूव कर सकता है। लेकिन इस नए ओपो 5जी फोन के ओआईएस लेंस में ज्यादा मूवमेंट मिलेगी जिसके चलते वीडियोग्राफी के दौरान तेज झटके लगने या भागने पर भी बिना हिले स्थिर और क्लियर रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। यानी Reno 16 Pro किसी प्रोफेशनल गिम्बल की तरह स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।












