
रग्ड फोन बनाने के लिए मशहूर कंपनी Ulefone ने अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से RugKing 5 Pro ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है जो सिर्फ मजबूत बॉडी ही नहीं बल्कि बेहद ही ताकतवर 20,000mAh Battery के साथ आया है। इस फोन में नाइट विज़न कैमरा, IP68 + IP69K और 8GB RAM जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद है।
सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो Ulefone RugKing 5 Pro में 20,000एमएएच बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल एक सप्ताह तक काम कर सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है। फीचर के चलते इस मोबाइल से दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है और साथ ही स्मार्टवॉच या इयरबड्स जैसे डिवाइसेज को भी पावर दी जा सकती है।
यह एक रग्ड स्मार्टफोन है जो MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लॉन्च हुआ है। जमीन पर गिरने या चट्टान से टकराने पर भी यह मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। फोन को IP68 + IP69K प्राप्त है जो इसे धूल, मिट्टी, पानी व किचड़ सहित गर्म चाय व अन्य कई तरह के लिक्विड से भी सुरक्षित रख सकती है। Ulefone RugKing 5 Pro शॉकप्रूफ फोन है और यह माइनस टेम्परेचर की सर्दी, तेज गर्मी व नमी के माहौल में भी बिना रूकावट काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोाबइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो कई तरह के AI features से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें UniSoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 4जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.6GHz से लेकर 1.8GHz तक क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाने के लिए रगकिंग 5 प्रो स्मार्टफोन 8GB RAM सपोर्ट करता है जिसके साथ 256GB storage मिलती है।
Ulefone RugKing 5 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 910nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो 20-मेगापिक्सल नाइट विज़न Sony IMX350 सेंसर सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रगकिंग 5 प्रो स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास फीचर्स पर नज़र डालें तो फोन में एक Water-Lock Mode भी दिया गया है जो स्क्रीन गीली होने पर अपने आप टच सेंसर्स को एक्टिव कर देता है। इससे जब तक यूजर डिस्प्ले पर अपनी उंगली से टैप नहीं करेगी, तब तक गलती से कुछ भी ओपन नहीं होगा।
इस रग्ड फोन में कंपनी ने 1202 LED light पैनल पर लगाया है तो काफी तेजी रोशनी दे सकती है। यह किसी नॉर्मल फोन टॉर्च की लाइट से काफी ज्यादा है। यूजर्स को इनमें NFC का सपोर्ट भी मिलेगा। कीमत की बात करें तो Ulefone RugKing 5 Pro को $299.99 में लॉन्च किया गया है जो 27,888 रुपये के करीब है। फिलहाल यह फोन सिर्फ विदेशी बाजारों में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।











