200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Honor 400 5G फोन! प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/honor-400-lite.jpg

Honor जल्द ही अपनी नंबर सीरीज़ लाइनअप को ग्लोबल मार्केट में दो नए स्मार्टफोन्स के साथ विस्तार देने वाला है। इस बार कंपनी Honor 400 और Honor 400 Pro को पेश करने की तैयारी कर रही है। इन फोनों में पिछले जनरेशन के मुकाबले कई अहम अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इन्हीं में से एक ऑनर 400 5जी फोन से जुड़ा एक बड़ा लीक सामने आया है जिसमें मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स सहित इसके ग्लोबल प्राइस की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

Honor 400 प्राइस (लीक)

Honor 400 स्मार्टफोन 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में बेचा जा सकता है। लीक के अनुसार फोन के टॉप वेरिएंट 8जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €499 यूरो हो सकती है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार लगभग 44,500 रुपये है। वहीं फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल लीक में सामने नहीं आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन दो कलर ऑप्शन में बिकेगा जिनमें Black और Gold/Grey शामिल होंगे।

Honor 400 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

ऑनर 400 5जी में 6.55 इंच का विविड एमोलेड डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो पंच-होल डिजाइन के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 120​हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव मिल सकता है, खासकर धूप में।

प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Honor 400 में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो MagicOS 9.0 आधारित एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यह प्रोसेसर बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस की उम्मीद दे सकता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ऑनर 400 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हो सकता है। 200MP कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ आ सकता है, जो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल्स प्रदान कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है, जिसका अपर्चर f/2.0 होने की उम्मीद है।

बैटरी

Honor 400 में 5,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 66वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इस बैटरी के साथ स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने की संभावना हो सकती है और लंबे समय तक बैकअप मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

Honor 400 को IP65 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित हो सकता है। इसके अलावा, फोन में कई AI फीचर्स भी हो सकते हैं, जिनमें Google Gemini, Circle to Search, AI Summary, AI Superzoom, AI Portrait Snap, AI Eraser और Honor के अन्य AI टूल्स शामिल हो सकते हैं। ये फीचर्स स्मार्टफोन को और अधिक स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बना सकते हैं।