25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ता रियलमी फोन Realme Narzo 50A Prime, 10 हजार से कम हो सकती है कीमत

Join Us icon

Realme कंपनी इंडिया में ‘जीटी’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन आने वाली 29 अप्रैल को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस पावरफुल फ्लैगशिप फोन के साथ-साथ कंपनी पिछले कुछ दिनों में लो बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 50A Prime को भी लगातार टीज़ कर रही है। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि नारज़ो 50ए प्राइम भी रियलमी जीटी नियो 3 के ही साथ 29 अप्रैल को आएगा। लेकिन रियलमी इंडिया ने घोषणा करते हुए साफ बता दिया है कि Realme Narzo 50A Prime 25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।

Realme Narzo 50A Prime इंडिया लॉन्च

रियलमी इंडिया ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा कर दी है कि Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन आने वाली 25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह फोन आनलाईन अनाउंसमेंट के जरिये ही भारतीय बाजार में अनविल किया जाएगा जो 25 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम का प्रोडक्ट पेज पहले ही कंपनी वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट अमेज़न पर लाइव हो चुका है तथा फोन लॉन्च ईवेंट को भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इन प्रोडक्ट पेज पर देखा जा सकेगा।

Realme Narzo 50A Prime की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी इंडिया ने फोन लॉन्च डेट अनाउंस करते हुए फोन की फोटो शेयर कर दी है तथा साथ ही यह भी बता दिया है कि Narzo 50A Prime स्मार्टफोन 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च होगा। फोन की स्क्रीन 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। बता दें कि इंडोनेशिया में भी यह रियलमी मोबाइल इन्हीं फीचर्स के साथ आया है। वहां के बाजार में यह स्मार्टफोन आईपीएस एलसीडी पैनल वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है। यह भी पढ़ें : Realme Q5 Pro लॉन्च! इस पावरफुल फोन में है 80W Fast Charging, 64MP Camera और 13GB RAM

इंडोनेशिया में रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई आर एडिशन पर लॉन्च हुआ है तथा Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50A Prime में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

25 April Realme Narzo 50A Prime india launch date

क्या होगी कीमत

Realme Narzo 50A Prime डुअल सिम फोन है तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में इस फोन की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में भी इस रियलमी मोबाइल का प्राइस 10 हजार रुपये के बजट में ही होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here