10200mAh बैटरी वाला vivo 5G फोन 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, Y600 Pro सबसे पहले इस देश में बिकेगा

Join Us icon

बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड ज़ोरों पर है। कहा जा सकता है कि अब 7000mAh battery वाले फोन आम हो चुके हैं और टेक कंपनियां इससे भी बड़ी बैटरी वाले मोबाइल्स लेकर आने लगी है। बीते दिनों हमें इंडिया में realme P4 Power और विदेशी बाजार में Honor स्मार्टफोन 10,000एमएएच से भी बैटरी पर देखने को मिले हैं। वहीं अब इस लिस्ट में वीवो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह 10200mAh battery वाला vivo Y600 Pro लेकर आ रही है।

vivo Y600 Pro 5G फोन 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है और इसे चीन में पेश किया जाएगा। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने मोबाइल की फोटो और फीचर्स को भी टीज़ कर दिया है। 27 अप्रैल को वीवो वाई600 प्रो की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। वीवो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट सहित माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर यह फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा। यह अपकमिंग वीवो फोन Blue, Purple और White कलर में लाया जा रहा है।

वीवो वाई600 प्रो की सबसे बड़ी यूएसपी इस स्मार्टफोन की बैटरी होगी। यह वीवो फोन 10200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। यह AI ऑप्टिमाइज़्ड और एनर्जी एफिशियंट बैटरी होगी जो लंबे बैकअप देने के साथ ही बेहतर पावर मैनेजमेंट करेगी। कंपनी ने बता दिया है कि Y600 Pro को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह हैवी वर्कलोड में भी 12 घंटे का बैकअप दे सकेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।

Vivo Y600 Pro के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बीते दिनों लिस्टिंग में सामने आया था कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.5GHz तक क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। वहीं इस वीवो 5जी फोन को 8GB और 12GB RAM के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जो 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

वीवो वाई600 प्रो 5जी फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन की थिकनेस 8.1mm के करीब होगी और इसका वजन तकरीबन 221 ग्राम होगा।

Vivo Y600 Pro 5G फोन की फोटोज़ से पता चल गया है कि यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं लीक्स के अनुसार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च होगा। बहरहाल वीवो वाई600 प्रो की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 27 अप्रैल को इंतजार करना होगा।

vivo Y600 Pro अभी इंडिया में लॉन्च नहीं होगा। लेकिन अगर आप मिडरेंज में सबसे ज्यादा बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं तो realme P4 Power को चुन सकते हैं। इसमें 10001mAh Battery लगाई गई है जो 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 21 घंटे, 8 मिनट का आ चुका है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

realme P4 Power 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP IMX882 OIS डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन ⁠6.78-इंच की फुलएचडी+ 4D curve+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं फोन में यूजर्स को IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here