3 कारण जानें क्यों शाओमी रेडमी 4ए से बेहतर है रेडमी 3एस

Join Us icon

शाओमी ने भारतीय बाजार में रेडमी नोट 4ए को पेश किया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन है। भारतीय बाजार में इस फोन को 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और 23 मार्च से यह फोन अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे 6,000 रुपये से कम के बजट में सबसे शानदार फोन माना जा रहा है। परंतु 1,000 रुपये ज्यादा चुकाकर ही शाओमी का रेडमी 3एस उपलब्ध है और वह भी शानदार फोन है। ऐसे में सवाल यही है क्या रेडमी 4ए बेहतर है या फिर 1,000 रुपये चुकाकर रेडमी 3एस को लिया जाए? मेरे अनुसार शाओमी रेडमी 3एस प्राइम ज्यादा बेहतर है और इसका कारण भी आगे हमने दिया है।

1. मैटल बॉडी
शाओमी रेडमी 4ए को प्लास्टिक पॉलिकार्बोनेट बॉडी के साथ पेश किया गया है जबकि रेडमी 3एस प्राइम मैटल फिनिश में है। रेडमी 3एस आपको एक प्रीमियम फोन का अहसास कराएगा। वहीं उसके कोने काफी कर्व हैं जो आपको अच्छा अहसास कराएंगे। ऐसे में कह सकते हैं कि डिजाइन के मामले में शाओमी रेडमी 3एस ज्यादा बेहतर है।

xiaomi-redmi-3s-prime-design 91Mobiles
2. बड़ी बैटरी
शाओमी रेडमी 4ए में 3120 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि शाओमी रेडमी 3एस में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो आपको रेडमी 4ए की अपेक्षा कहीं बेहतर बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

3 कारण जानें क्यों न खरीदें मोटो जी5 प्लस

3. बेहतर परफॉर्मेंस
शाओमी रेडमी 4ए को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रेडमी 3एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है हालांकि इसमें भी आपको 1.4गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर मिलेगा लेकिन रेडमी 3एस चिपसेट थोड़े अंतर से ही सही लेकिन 4ए से बेहतर है।

भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन रेडमी 4ए, कीमत: 5,999 रुपये

बोनस
इन कारणों के अलावा एक कारण आप यह भी मान सकते हैं कि 23 मार्च से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है और इस दौरान शुरुआत में शाओमी रेडमी 4ए के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है जबकि रेडमी 3एस पिछले कई दिनों से उपलब्ध है और आप आसानी से इसे खरीद सकते हैं।