
Motorola ने दिसंबर महीने में अपना स्लीम स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 70 इंडिया में लॉन्च किया था जो 29,999 रुपये की कीमत पर आया था। लॉन्च के 3 महीनों के भीतर ही कंपनी ने इस मोबाइल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। ब्रांड ही ओर से Motorola Edge 70 प्राइस बढ़ा दिया गया है जिसे खरीदने के लिए अब 32,999 रुपये चुकाने होंगे। यह स्मार्टफोन बढ़े हुए रेट के साथ कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है जिसे खरीदने के लिए अब जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी।
Motorola Edge 70 5G फोन भारतीय बाजार में 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया था जिसका लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये है। अब इसी मोबाइल की कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है। यानी फोन प्राइस में 3 हजार रुपये की वृद्धि हुई है! गौरतलब है कि मोटोरोला ऐज 70 23 दिसंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। देखा जाए तो फोन को बाजार में आए 2 महीने भी पूरे नहीं हुए है लेकिन प्राइस में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो Pantone क्यूरेटेड Bronze Green, Lily Pad व Gadget Gray कलर में पाया जा सकता है।
फोन का पलता डिजाइन इसकी मुख्य यूएसपी है। यह यह 6 मिलिमीटर से भी पतला फोन है जिसकी थिकनेस 5.99mm है। साइज के मामले में यह Apple और Samsung के फ्लैगशिप फोंस को टक्कर देता है। बताते चलें कि iPhone Air की थिकनेस सिर्फ 5.64mm और Galaxy S25 Edge की मोटाई केवल 5.8mm है। वहीं मिड-रेंज में Tecno Spark Slim स्मार्टफोन भी 5.75mm थिक बॉडी डिजाइन प्रदान करता है। इस टेक्नो फोन का प्राइस 20,999 रुपये से शुरू होता है।
Motorola Edge 70 को कंपनी ने MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहता है। वहीं फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल और पानी से बचाने में भी मदद करता है। पानी के गिर जाने पर भी यह मोटोरोला फोन सही काम कर सकता है।
मोबाइल के अन्च फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस 5जी फोन में 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं मोटोरोला ऐज 70 Water Touch टेक्नोलॉज भी सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 5G फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मोबाइल चिपसेट है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह छोटी लग सकती है लेकिन स्लीम डिजाइन के साथ समझौता करना ही पड़ेगा।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5000mAh Battery, 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।















