8GB RAM और 6000mAh बैटरी वाले Samsung 5G फोन पर मिल रहा 3,000 का डिस्काउंट! जानें कहां मिलेगा सस्ता मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/galaxy-m35-samsung.jpg

सैमसंग ने आज इंडिया में Galaxy M56 5G फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। इस नए मोबाइल को लाने के साथ ही कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए Samsung Galaxy M35 5G फोन पर भी डील की अनाउंसमेंट कर दी है। यह स्मार्टफोन 6,000mAh Battery और 8GB RAM की ताकत से लैस है जिसे अब 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M35 5G प्राइस

Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹3,000 ₹16,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹21,499 ₹3,000 ₹18,499
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,499 ₹3,000 ₹21,499

सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। अब इन तीनों वेरिएंट्स को 3 हजार रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इस सैमसंग 5जी फोन का रेट 16,999 रुपये पड़ेगा। यह 6जीबी रैम की कीमत है। इसी तरह 8जीबी रैम वाला सैमसंग 5जी फोन 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस डील का फायदा कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन सहित रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है। यह मोबाइल Dark Blue, Gray और Light Blue कलर में परचेज कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : Samsung Galaxy M35 5G फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोबाइल में 1000nits ब्राइटनेट मिलती है।

प्रोसेसर : यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 6.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग का ही एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : Samsung Galaxy M35 5G फोन भारतीय बाजार में 6GB और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16जीबी रैम तक की ताकत देती है। वहीं मोबाइल में 128GB और 256GB स्टोेरेज मिलती है जिसमें 1TB मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 8MP Ultra-wide एंगल लेंस तथा 2MP Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M35 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन के स्पीकर पर लगातार 4 दिन तक ऑडियो गाने सुने जा सकते हैं।

अन्य फीचर्स : Samsung Galaxy M35 5G फोन NFC, Bluetooth 5.3 और 5GHz WiFi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 13 5G Bands मिलते हैं तथा साथ ही Samsung Knox Vault और Dolby Atmos speakers जैसे अच्छे विकल्प भी मौजूद है।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors