
तीस हजार रुपये से कम में Vivo V40e भारत में लॉन्च हुआ है। जाहिर सी बात है कीमत अगर इतनी ऊँची है तो फोन की स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस भी दमदार ही होगी। इस मोबाइल को टेस्ट करने के साथ ही हमने इसी बजट सेग्मेंट में मौजूद OnePlus Nord 4 से इसका कंपैरिजन किया। दोनों फोंस में कई बेंचमार्क ऐप्स चलाकर तथा गेम्स खेलकर हमने जानने की कोशिश की, कि कौन सा फोन ज्यादा ताकतवर है। वीवो वी40ई और वनप्लस नोर्ड 4 के परफॉर्मेंस कंपैरिजन को आप आगे पढ़ सकते हैं।
परफॉर्मेंस का कंपैरिजन
प्रोसेसर
| प्रोसेसिंग पावर | Vivo V40e | OnePlus Nord 4 |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 |
| क्लॉक स्पीड | 4x 2.5GHz Cortex-A78 4x 2GHz Cortex-A55 | 1x 2.8GHz Cortex-X4 4x 2.6GHz Cortex-A720 3x 1.9GHz Cortex-A520 |
| जीपीयू | माली-जी615 जीपीयू | एड्रेनो 732 जीपीयू |
| मेमोरी | 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज | 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज |
Geekbench टेस्ट
Vivo V40e और OnePlus Nord 4 दोनों फोन 8-कोर सीपीयू से लैस हैं। इनमें से किसके प्रोसेसर में पावर ज्यादा है यह परखने के लिए हमने गीकबेंच टेस्ट किया। इस बेंचमार्क में सिंगल-कोर से जहां फोन ही हल्की और रोजमर्रा की बेसिक एक्टिविटी परफॉर्मेंस नापी जाती है तथा मल्टी-कोर से हैवी वर्क तथा मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस को चेक किया जाता है।
गीकबेंच सिंगल-कोर टेस्ट में Vivo V40e ने 962 स्कोर हासिल किया तथा वनप्लस नॉर्ड 4 का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1744 आया। इसी तरह वीवो वी40ई का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2892 रहा जबकि OnePlus Nord 4 ने मल्टी-कोर गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट में 4365 स्कोर अचीव किया है।
गौरतलब है कि वीवो वी40ई मीडियाटेक चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस नोर्ड 4 में मौजूद क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करता है।
विजेता : OnePlus Nord 4
AnTuTu टेस्ट
गीकबेंच में जहां फोन की सीपीयू पावर चेक की जाती है। वहीं एनटूटू बेंचमार्क में CPU के साथ ही GPU, Memory और UX की परफॉर्मेंस को भी परखा जाता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस टेस्ट में वीवो वी40ई ने 6,70,195 एनटूटू स्कोर हासिल किया है। वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 का एनटूटू स्कोर 11,69,622 रहा है। आप देख ही सकते हैं कि यहां वनप्लस मोबाइल ने वीवो को तगड़ी पटखनी दी है।
एनटूटू बेंचमार्क में वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन 4,99,000 से भी ज्यादा प्वाइंट्स से वीवो वी40ई को हराता है। सिर्फ इतना ही नहीं सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स के एनटूटू स्कोर भी वनप्लस मोबाइल के ज्यादा तथा वीवो स्मार्टफोन के कम आए हैं।
| AnTuTu Score | Vivo V40e | OnePlus Nord 4 |
| सीपीयू स्कोर | 202622 | 267640 |
| जीपीयू स्कोर | 147363 | 496873 |
| मेमोरी स्कोर | 161221 | 221431 |
| यूएक्स स्कोर | 158989 | 183678 |
| ओवरॉल एनटूटू स्कोर | 670195 | 1169622 |
बताते चलें कि Vivo V40e जहां 8GB LPDDR4X RAM पर चलता है वहीं OnePlus Nord 4 में 12GB LPDDR5X RAM मिलती है। इसी तरह वी40ई 5जी फोन की 256GB UFS 2.2 Storage दी गई है तथा नोर्ड 4 में 256GB UFS 4.0 Storage मिलती है।
विजेता : OnePlus Nord 4
Throttling टेस्ट
बहुत से यूजर मोबाइल में मल्टी टास्किंग करते हैं तथा हैवी गेमिंग के साथ बैकग्राउंड में कई ऐप्स भी रन करते हैं। ऐसे लोगों को यह जरूर पता होना चाहिए कि दबाव की स्थिति में उनके फोन का प्रोसेसर कैसा परफॉर्म कर सकता है। Vivo V40e और OnePlus Nord 4 यह यही शक्ति परीक्षण करने के लिए इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया गया।
जिस वक्त फोन थ्राटलिंग कंडिशन में होता है, उस वक्त मोबाइल प्रोसेसर जितनी अधिक क्षमता से काम करता है वह उतना ही अच्छा माना जाता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए टेस्ट में वीवो वी40ई अल्ट्रा के प्रोसेसर ने 62.60 प्रतिशत कैपेबिलिटी के साथ काम किया। वहीं वनप्लस नोर्ड 4 के प्रोसेसर ने 48.8 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया।
हमारे लिए यह रिजल्ट चौंकाने वाला रहा। गीकबेंच और एनटूटू में जहां वनप्लस नोर्ड 4 बड़ी तेजी से आगे निकल रहा था, वहीं बर्नआउट बेंचमार्क में इसकी परफॉर्मेंस ने निराश किया। यह 50% का आकंड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं दूसरी ओर वीवो वी40ई ने 62.6% परफॉर्म करने जताया कि हैवी वर्क लोड में यह मोबाइल हार नहीं मानेगा
विजेता : Vivo V40e
Gaming टेस्ट
बेंचमार्क ऐप टेस्ट के बाद अब बारी थी वीवो वी40ई और वनप्लस नोर्ड 4 की असली ताकत को परखने की। और इसके लिए जरूरी था कि दोनों में ही मोबाइल गेम टेस्ट किया जाए। इसके लिए हमने दोनों ही स्मार्टफोन में 2 अलग-अलग गेम खेले तथा दोनों को 30-30 मिनट तक प्ले किया। गेम खेलने के बाद हमने कंपेयर किया कि कौन सा फोन ज्यादा हीट हुआ तथा किसकी बैटरी खपत ज्यादा हुई।
BGMI
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई गेम खेलने पर वीवो वी40ई 5जी फोन 5.1 डिग्री हीट हुआ तथा वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन 8.8 डिग्री तक गर्म हो गया। वहीं गेमिंग के दौरान इन दोनों फोंस की ऐवरेज फ्रेम रेट क्रमश: 37.23एफपीएस और 36.6एफपीएस रही। गेम खेलने के बाद चेक करने पर पाया गया कि वीवो फोन की बैटरी 5 प्रतिशत घटी थी तथा वनप्लस मोबाइल की 6 प्रतिशत कम हो गई थी।
| BGMI गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट (औसत) | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Vivo V40e | 37.23FPS | 5.1 डिग्री | 5 प्रतिशत |
| OnePlus Nord 4 | 36.6FPS | 8.8 डिग्री | 6 प्रतिशत |
COD: Mobile
कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में भी वीवो स्मार्टफोन ने वनप्लस मोबाइल को तगड़ी धोबी पछाड़ दी है। आधा घंटा सीओडी खेलने के बाद वनप्लस नोर्ड 4 10.2 डिग्री हीट हो गया था। लेकिन इसी गेम को जब वीवो 40ई में खेला गया तो वह केवल 3.2 डिग्री गर्म हुआ। अंतर बहुत बड़ा है! रोचक बात यह भी है कि गेमिंग के दौरान वीवो फोन में 55.77एफपीएस के ग्राफिक्स मिले जब्कि यहां भी वनप्लस की ऐवरेज फ्रेम रेट 52.14एफपीएस ही रही।
| COD गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट (औसत) | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Vivo V40e | 55.77FPS | 3.2 डिग्री | 7 प्रतिशत |
| OnePlus Nord 4 | 52.14FPS | 10.2 डिग्री | 7 प्रतिशत |
विजेता : Vivo V40e
स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन
| स्पेसिफिकेशन्स | Vivo V40e | OnePlus Nord 4 |
| डिस्प्ले | 6.77″ 1.5K 120Hz AMOLED | 6.7″ 1.5K 120Hz AMOLED |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 | Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Funtouch OS 14 + Android 14 | OxygenOS 14 + Android 14 |
| रैम | 8GB LPDDR4X RAM | 12GB LPDDR5X RAM |
| स्टोरेज | 256GB UFS 2.2 Storage | 256GB UFS 4.0 Storage |
| बैक कैमरा | 50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-Wide | 50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-wide |
| फ्रंट कैमरा | 50MP Selfie | 16MP Selfie |
| बैटरी | 5,500mAh Battery | 5,500mAh Battery |
| चार्जिंग | 80W FlashCharge | 100W SUPERVOOC |
| 5जी क्षमता | 8 5G Bands | 9 5G Bands |
कीमत का कंपैरिजन
Vivo V40e प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹28,999
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹30,999
वीवो वी40ई 5जी स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। इसके 128जीबी मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है तथा 256जीबी वेरिंएट का प्राइस 30,999 रुपये है। वीवो वी40ई 5जी फोन Mint Green और Royal Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord 4 प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹29,999
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹32,999
- 12GB RAM + 256GB Storage = ₹35,999
वनप्लस नोर्ड 4 तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। 8जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी मॉडल को 29,999 रुपये तथा 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह सबसे बड़े 12जीबी रैम वाले वनप्लस नोर्ड 4 का रेट 35,999 रुपये है। यह मोबाइल Obsidian Midnight, Mercurial Silver और Oasis Green कलर में परचेज जा सकता है।
किसकी ताकत ज्यादा
Vivo V40e और OnePlus Nord 4 की टक्कर वाकई में दिलचस्प रही। इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन ने हमे खुद सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर किस फोन को ज्यादा ताकतवर माना जाए। गीकबेंच और एनटूटू में नोर्ड 4 का बेंचमार्क स्कोर वीवो वी40ई से काफी ज्यादा रहा जिसमें फोन प्रोसेसर, रैम, जीपीयू इत्यादि सभी की परफॉर्मेंस अच्छे से सामने आई।
लेकिन वहीं थ्राटलिंग के दौरान वनप्लस नोर्ड 4 ढीला पड़ता चला गया। हैवी प्रोसेसिंग में यह मोबाइल वाकई में बर्नआउट हो गया तथा मोबाइल गेमिंग में भी यह न सिर्फ वीवो वी40ई से हार गया, बल्कि अपने से कम बजट वाले फोंस से भी ज्यादा हीट हो गया।
यहां दोनों का मिलाजुला रिस्पांस मिला है। स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से भी दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है। वीवो वी40ई का सेल्फी कैमरा कमाल है तो वनप्लस नोर्ड 4 की चार्जिंग तथा स्टोरेज तकनीक एडवांस है। कीमत भी तकरीबन एक समान ही है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन को पढ़कर आप अपनी पसंद से कोई भी फोन चुन सकते हैं दोनों ही दमदार हैं।



















