
ओपो ने जुलाई महीने में इंडिया में अपनी ‘रेनो 14’ सीरीज को पेश करते हुए दो नए स्मार्टफोन OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro लॉन्च किए थे। वहीं अब जल्द ही कंपनी इनके सक्सेसर को मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। खबर है कि अगले महीने यानी नवंबर में ओपो रेनो 15 सीरीज लॉन्च किया जा सकती है। इसे सबसे पहले चाइना में उतारा जा सकता है जो बाद में इंडिया सहित अन्य बाजारों में बिकेगी। एक नए लीक में इस सीरीज के रेनो 15 और 15 प्रो मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
ओपो रेनो 15 सीरीज नवंबर में लॉन्च हो सकती है। चर्चा है कि इस बार कंपनी सीरीज के तहत तीन मॉडल लेकर आएगी जो OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Max होंगे। गैजेट्सडाटा द्वारा किए गए लीक में रेनो 15 और रेनो 15 प्रो की स्पेक्स शेयर की गई है। लीक के अनुसार ये दोनों फोन Dimensity 8000 Series के चिपसेट पर लाए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि ओपो रेनो 14 डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर और रेनो 14 प्रो डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। अनुमान है कि इस बार रेनो 15 और 15 प्रो 5जी फोन को मीडियाटेक के ही Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर अभी मार्केट में नहीं आया है। यानी ये ओपो मोबाइल डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर पर आने वाले दुनिया के पहले फोन बन सकते हैं।
ओपो रेनो 15 सीरीज फोटोग्राफी में माहिर होगी। लीक के मुताबिक Reno 15 Pro में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मिल सकता है। इसी तरह वनिला मॉडल रेनो 15 में 50MP मेन सेंसर के साथ 50MP telephoto लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है।

लीक में बताया गया है कि OPPO Reno 15 को 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Reno 15 Pro 5G फोन में 6.31-इंच डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है। यह रोचक बात है कि बेस मॉडल की स्क्रीन बड़ी है जब्कि प्रो मॉडल की डिस्प्ले छोटी! वहीं रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों फ्लैट स्क्रीन वाले फोन होंगे जिसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा और 1.5K रेजोल्यूशन व 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 15 में 6,000mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं ओपो रेनो 15 प्रो को 6,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। ओपो रेनो 14 5जी फोन 37,999 रुपये और रेनो 14 प्रो 5जी फोन 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुए थे। उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग रेनो सीरीज भी इसी बजट में आएगी। OPPO Reno 15 की कीमत 35-40 हजार रुपये और Reno 15 Pro का रेट 42-48 हजार रुपये के बीच देखने को मिल सकता है।












