32MP Selfie कैमरा और 5,800mAh बैटरी के साथ OPPO Reno 13A 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/OPPO-Reno-13A.jpg
Highlights

एक ओर जहां OPPO Reno 14 series को ग्लोबल मंच पर पेश किए जाने की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपनी ‘रेनो 13’ सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ दिया है। ब्रांड की ओर से OPPO Reno 13A 5G फोन लाया गया है जो जापान में लॉन्च हुआ है। यह मिड रेंज 5जी फोन है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 13A 5G प्राइस

ओपो रेनो 13ए 5जी फोन को जापान में सिंगल वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage स्टोरेज मौजूद है। इस स्मार्टफोन की कीमत 48,000 Yen है जो भारतीय करंसी अनुसार 28,599 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि यह ओपो मोबाइल शायद इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा और कंपनी अब डायरेक्ट OPPO Reno 14 series ही लेकर आएगी। जापान में रेनो 13ए को Charcoal Gray, Ice Blue और Luminous Navy कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Reno 13A 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

ओपो रेनो 13ए 5जी फोन को जापान में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन डिस्प्ले को Dragontrail STAR2 ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर

OPPO Reno 13A 5G फोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

ओपो रेनो 13ए जापान में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह तकनीक फिजिकल रैम और वचुर्अल रैम को जोड़कर मोबाइ को 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज व 1टीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra wide लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 13A 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,800एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस ओपो मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

OPPO Reno 13A 5G फीचर्स