Airtel लाया 40GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल वाला पोस्टपेड प्लान, Jio Postpaid Plus को देगा चुनौती

Bharti Airtel काफी समय से अपने प्रीपेड ग्राहकों को लुभाने के लिए नए प्लान पेश कर रहा है। वहीं, इस बार कंपनी ने प्रीपेड के साथ पोस्टपेड ग्राहकों को खुश करते हुए एक बार फिर अपना 399 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस बार एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान को ज्यादा टेलिकॉम सर्किल के लिए पेश किया गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपनी लिस्टिंग से यह प्लान हटा दिया था और चुनिंदा सर्किल में ही इसे ऑफर किया जा रहा था। लेकिन अह जियो के पोस्टपेड प्लान को चुनौती देने के लिए कंपनी ने एक बार फिर 399 रुपए वाला प्लान को सभी सर्किल में पेश कर दिया है।
हालांकि, Jio के विपरीत, Airtel उपयोगकर्ताओं को 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ एक अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ने का विकल्प नहीं देता है। एयरटेल ने कहा कि केवल 499 रुपये और उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान में ही ‘Priority Service’ को पा सकते हैं, जिसका अर्थ है कि 399 रुपए के प्लान का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं को कोई विशेष प्राथमिकता वाली सेवा नहीं मिलेगी। जैसा कि उल्लेख किया गया है, भारती एयरटेल की नई 399 रुपये की योजना भारत के सभी क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं के लिए चुनने के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel यूजर्स इन रिचार्ज पर घर बैठे फ्री में देखें IPL 2020, 401 रुपए से शुरू है प्लान
Airtel के 399 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ 40GB 3G / 4G डाटा और प्रति दिन 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसमें Airtel Xstream प्रीमियम, Wynk Music और Shaw Academy का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। एयरटेल फ्री हेलोट्यून्स और साथ ही फस्टैग लेनदेन पर 150 रुपए कैशबैक की पेशकश कर रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel भी जल्द ला सकता है सस्ता 4G स्मार्टफोन, Jio को मिलेगी चुनौती
बता दें कि 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को जियो के 399 रुपए वाले प्लान से टक्कर मिलेगी। दोनों प्लान्स में मिलने वाले फायदे लगभग एक जैसा ही हैं। इसकी तुलना में 399 रुपए वाले Jio पोस्टपेड प्लस प्लान में 75GB 4G हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस और 200GB डाटा रोलओवर मिलता है। वहीं, Airtel की तरह Jio अपने ग्राहकों को Disney + Hotstar VIP, Netflix, Prime Videos और Jio मेंबरशिप मिलता है।