
वनप्लस ने जब से बताया है कि वह अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लेकर आ रही है, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की ओर से इस मोबाइल की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर की जा चुकी है जिसने वनप्लस फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। यह मोबाइल 27 अक्टूबर को चाइना और 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 13 के सक्सेसर के रूप में आने वाले नए वनप्लस 15 5जी फोन में क्या खास मिलेगा और इसकी स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी, इसकी डिटेल आप आगे लिखे गए 5 प्वाइंट्स में जान सकते हैं।
शानदार फोटोग्राफी
OnePlus 9 में कंपनी ने पहली बार Hasselblad कैमरा का इस्तेमाल किया था जो लगातार पांच जेनरेशन में इस्तेमाल हुआ। इस साल OnePlus 13 भी इसी हैसलब्लैड कैमरा के साथ लाया गया था। लेकिन अब 5 साल बाद वनप्लस और हैसलब्लैड की यह पार्टनरशिप खत्म हो गई है। यानी अब OnePlus 15 में हैसलब्लैड कैमरा नहीं मिलेगा। वनप्लस को-फाउंडर Pete Lau बता चुके हैं कि अब नए मोबाइल में कंपनी OnePlus DetailMax Engine का इस्तेमाल करेगी।
वनप्लस 15 इस कैमरा चिप इंजन पर लॉन्च होने दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला है कि इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया जाएगा। यह स्क्वायर शेप का होगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे और साइड में एक कैमरा सेंसर और एलइडी फ्लैश लगाई गई है। यह कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर हल्का ऊपर की ओर उभरा हुआ है।
मेगापिक्सल पावर की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार OnePlus 15 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल वाला 3x Periscope Telephoto लेंस देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वनप्लस का नया मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
पावरफुल परफॉर्मेंस
कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वनप्लस 15 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जिसमें 3.63GHz स्पीड वाले 6 परफॉर्मेंस कोर और 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला डुअल प्राइस कोर शामिल है। यह Oryon CPU है जो क्वालकॉम के अनुसार सिंगल-कोर सीपीयू परफॉर्मेंस को 20% और मल्टी-कोर सीपीयू परफॉर्मेंस को 17% तक बूस्ट कर सकता है।
क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 चिपसेट में नया और एडवांस Hexagon NPU दिया गया है जो 37% तक अधिक फास्ट है। फास्ट इंटरनेट और बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें Snapdragon X85 5G Modem RF System भी लगाया गया है। यह क्वालकॉम चिपसेट सीपीयू पावर एफिशियंसी को 35% तक बढ़ा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह स्नेपड्रैगन प्रोसेसर 38 लाख से भी अधिक का AnTuTu score अचीव कर सकता है।
याद दिला दें कि वनप्लस 15 से पहले वाला नंबर सीरीज स्मार्टफोन वनप्लस 13 क्वालकॉम के ही स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 26,89,625 एनटूटू स्कोर प्राप्त का चुका है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus 15 का एनटूटू स्कोर इससे 10 लाख अधिक हो सकता है। यह मोबाइल हैवी गेम्स को बड़ी आसानी से हैंडल कर सकता है।
फास्ट रैम
वनप्लस 15 में पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही फास्ट रैम मेमोरी भी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में तीन रैम मेमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बेस वेरिएंट में जहां 12GB RAM मिल सकती है। वहीं मिडल मॉडल में 16GB और टॉप वेरिएंट को 24GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह बेस वेरिएंट में 256GB मेमोरी और टॉप वेरिएंट को बड़ी 1TB Storage से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
वनप्लस 15 5जी फोन को कंपनी LPDDR5X RAM तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी जो 5300MHz फ्रिक्वेंसी पर काम करने में सक्षम होगी। एलपीडीडीआर5एक्स के चलते इस फोन में स्मूथ मल्टीटास्किंग मिलेगी। कई ऐप्स को एक साथ रन किया जा सकेगा और ऐप स्वीचिंग से लेकर टॉस्ट ओपन व क्लॉज करने में किसी लैग या डिले का अहसास नहीं होगा। फोन में तरह की ट्रांजिशन बिना किसी लेटेंसी को बिल्कुल स्मूथली काम करेगी।
फास्ट रैम के साथ ही इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन को कंपनी UFS4.1 Storage टेक्नोलॉजी से लैस कर सकती है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस फ्लैश स्टोरेज टेक्नोलॉजी है जो फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करती है। यह मेमोरी तकनीक बूट फंक्शन और सॉफ्टवेयर अपडेट को भी तेज बनाती है। इसकी हाई स्पीड और कैपेबिलिटी 5G नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ऐप्लीकेशन्स के लिए बेहतर मानी जाती है।
अटरेक्टिव डिजाइन डिस्प्ले
वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि फोन फ्रेम रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुणा अधिक टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुणा अधिक मजबूत होगा। फोटोज़ से खुलासा हो गया है कि OnePlus 15 को कंपनी फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च करेगी। वहीं इस फोन में 1.15mm अल्ट्रा-नैरो बेजल्स मिल सकते हैं। स्क्रीन को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसपर क्रिस्टल शिल्ड सुपर सेरेमिक ग्लास की लेयर चढ़ाई जा सकती है।
लीक्स की मानें तो OnePlus 15 5G फोन में 6.78-इंच की बड़ी 1.5K स्क्रीन दी जाएगी जो OLED LTPO पैनल पर बनी होगी। फोन डिस्प्ले पर 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि वनप्लस 15 में भी iPhone 17 series की ही तरह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है।
ताकतवर बैटरी
कंपनी की मौजूदा नंबर सीरीज के स्मार्टफोन वनप्लस 13 और 13आर को जहां 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाया गया था वहीं वनप्लस 13एस 5,850एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। लेकिन अब OnePlus 15 ब्रांड की नंबर सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 15 5जी फोन को 6,500mAh या फिर 7,000mAh Battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।
इस मोबाइल में lithium-silicon टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है तो बैटरी हीट होने से रोकती है और लंबे समय तक बैटरी हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद करती हैं। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस 15 स्मार्टफोन को 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। आशा है कि इस वनप्लस 5जी फोन में कंपनी 50W AirVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी देगी। वहीं कुछ मोबाइल फैंस की चाहत है कि OnePlus 15 में फास्ट रिवर्स चार्जिंग मिल जाए, तो मजा ही आ जाए।























