5 सबसे सस्ते OnePlus फोन, 20 हजार रुपये से भी कम में मिल रहे मोबाइल!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/OnePlus-Phones.jpg

OnePlus ने जब मार्केट में एंट्री ली थी तब इसे Flagship Killer कहा गया था। फ्लैगशिप कीलर बनने की असली वजह यही थी कि जिन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस मोबाइल फोंस 50,000 रुपये या इससे उपर बजट में आते थे, उन्हीं स्पेक्स व फीचर को इस कंपनी ने कम कीमत पर लाकर दिया था। शानदार बिल्ड क्वॉलिटी व पावरफुल फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स से लैस वनप्लस मोबाइल बाजार में आते ही हिट हो गए थे और आज इस ब्रांड की फैन फालोइंग भी काफी शानदार है। महंगे और एडवांस फीचर वनप्लस स्मार्टफोंस में कम दाम में ही मिल जाते हैं। जो लोग OnePlus Mobile Phones लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज हम इंडियन मार्केट में मौजूद 5 सबसे सस्ते वनप्लस स्मार्टफोंस की लिस्ट लेकर आए हैं जिनका प्राइस 20,000 रुपये से भी कम से शुरू होता है। आगें आप पढ़ेंगे 5 Cheapest OnePlus Mobile Phones :

सबसे सस्ते वनप्लस मोबाइल फोन

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट 5जी फोन इस वक्त कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस वनप्लस मोबाइल को सिर्फ 19,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जोकि फोन के 6 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। इसी तरह OnePlus Nord CE 2 Lite 5G 8 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Blue Tide और Black Dusk कलर में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन में 6.59 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड 12 के साथ यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33W SUPERVOOC तकनीक के साथ काम करती है। फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल प्राइमरी + 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर + 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा तथा 16MP Sony IMX471 सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5 सबसे सस्ते Samsung Mobile Phone, 30 दिन तक चलती है बैटरी! यहां देखें पूरी लिस्ट

OnePlus Nord CE 5G

वनप्लस नोर्ड सीई 5जी फोन की शुरूआती कीमत सिर्फ 22,999 रुपये है जिसमें 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह फोन के 8 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट को 24,999 रुपये तथा 12 GB RAM + 256 GB Storage वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह वनप्लस मोबाइल फोन Blue Void, Charcoal Ink और Silver Ray कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी 5जी चिपसेट पर रन करता है।

OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.43 इंच की फ्लूड एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस व 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी गई है जो व्रैपचार्ज 30टी प्लस फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G Smartphones, प्राइस 4500 रुपये से भी कम! देखें पूरी लिस्ट

OnePlus 8T

वनप्लस 8टी 23,999 रुपये की कीमत पर कंपनी की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह प्राइस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसी तरह OnePlus 8T 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल फोन Lunar Silver और Aquamarine Green कलर में बिक रहा है। इस वनप्लस फोन की बड़ी खूबी इसमें दी गई व्रैपचार्ज 65 तकनीक है जो 4,500एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करती है।

OnePlus 8T स्मार्टफोन 6.55 इंच की फ्यूड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन में क्वॉलकॉम एक्स55 5जी मॉडम से लैस स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 48एमपी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ 16एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5एमपी मैक्रो लेंस और 2एमपी मोनोक्रोम लेंस दिया गया है वहीं वनप्लस 8टी के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : 10 Xiaomi Smartphone जो इस साल होंगे इंडिया में लॉन्च, ये बनेंगे हर बजट के बेस्ट ऑप्शन

OnePlus Nord CE 2

यह वनप्लस मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। एक वेरिएंट में जहां 6 GB RAM + 128 GB Storage दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB Storage सपोर्ट करता है। प्राइस की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 23,999 रुपये और 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जो Bahama Blue और Gray Mirror कलर में बिक रहा है। फोन में मौजूद 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा वनप्लस नोर्ड सीई 2 की बड़ी खूबी है।

OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच डिसप्ले दी गई है जो फ्लूड एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेन​सिटी 900 ​चिपसेट पर रन करता है। बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस भी मौजूद है तथा फ्रंट पैनल पर 16MP Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। यह फोन 65W SUPERVOOC चार्जिंग वाली 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये

OnePlus Nord 2 5G

वनप्लस नोर्ड 2 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिनमें से 6 GB RAM + 128 GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये तथा 12 GB RAM + 256 GB Storage का दाम 34,999 रुपये है। यह मोबाइल फोन Blue Haze, Gray Sierra, Green Woods और PAC-MAN कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.43 इंच की फ्यूड एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 एआई चिपसेट पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर 50एमपी सोनी आईएमएक्स766 + 8एमपी अल्ट्रा वाइड लेंस + 2एमपी मोनो लेंस मौजूद है तथा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32एमपी सोनी आईएमएक्स615 सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए व्रैपचार्ज 65 तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी दी गई है।