5,000mAh Battery वाला सबसे पतला फोन हुआ लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने भारतीय टेक मार्केट में अपनी Y-सीरीज के अंदर दुनिया का सबसे पतला फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए फोन को Vivo Y21G नाम के साथ लॉन्च किया है जो कि लो बजट कैटेगरी के अंदर लाया गया है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 13+2MP के डुअल रियर कैमरे, Android 12 शामिल हैं। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 5000mAh की बैटरी वाला सबसे पतला स्मार्टफोन है। आइए वीवो Y21G के स्पेक्स और फीचर्स और कीमत के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Vivo Y21G का प्राइस

Vivo Y21G को कंपनी ने सिंगल रैम व स्टोरेजे वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। वहीं, कंपनी ने इस डिवाइस को मिडनाइट ब्लू और डायमंड ग्लो कलर वेरिएंट में पेश किया है। फोन को देश के सभी ऑफिशियल वीवो स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

5000mah battery slimmest phone Vivo y21g launch india price sale specification

Vivo Y21G की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर बात करें Vivo Y21G की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.51 इंच का एलसीडी डिसप्ले दिा गया है जो कि एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो व वाटर-ड्रॉप नॉच पैनल से लैस है। इसके अलावा फोन में पावर देने के लिए MediaTek Helio G70 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट के साथ ही डिवाइस में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा खास बात है कि फोन में 1GB वर्चुअल रैम के साथ रैम एक्सपेंशन फीचर भी है।

Vivo Tablet with 44W charging 7860mAh battery Snapdragon 870 to launch in first half 2022

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y21G 13MP प्राइमरी लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सिस्टम को सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें लेंस के बगल में एक एलईडी फ्लैश है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। साथ ही कैमरे में पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, सुपर मैक्रो जैसे फीचर्स हैं। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 सीरीज, Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो

बैटरी की बात करें तो इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर आधारित फनटचओएस 12 पर चलेगा। इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो एडिशनल सिक्योरिटी देता है। साथ ही फोन में ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई और डुअल-सिम सपोर्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here