Motorola ने लॉन्च किया कम कीमत वाला सस्ता मोबाइल फोन Moto E22s, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Motorola ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी ‘ई’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Moto E22s लॉन्च किया है। यह एक सस्ता लो बजट मोबाइल फोन है जिसे फिलहाल यूरोपियन बाजार में उतारा गया है। इसी सीरीज़ का Moto E32s स्मार्टफोन इंडिया में पहले ही 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो चुका है। आगे मोटोरोला मोटो ई22एस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी दी गई है।
Moto E22s Price
यूरोप में मोटोरोला मोटो ई22एस सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 159 यूरो यानी भारतीय करंसी अनुसार 12,500 रुपये के करीब है। यूरोप में यह स्मार्टफोन Arctic Blue और Eco Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Moto E22s Specifications
मोटोरोला मोटो ई22एस स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोटोरोला मोबाइल का डायमेंशन 163.95 x 74.94 x 8.49एमएम और वज़न 185ग्राम है।
Moto E22s को एंडरॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी57 चिपसेट मौजूद है। यूरोप में यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A57s हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 33W SuperVOOC 5,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोटो ई22एस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Motorola Moto E22s डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ई22एस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है।