50MP Camera और 5,000mAh बैटरी के साथ Moto G22 हुआ लॉन्च

Join Us icon

Motorola को लेकर कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Moto G22 नाम के साथ बेहद जल्द पेश किया जाएगा। वहीं आज मोटोरोला ने अपने इस नए मोबाइल फोन पर से पर्दा उठाते हुए मोटो जी22 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से Moto G22 फिलहाल यूरोपियन मार्केट में लाया गया है जो 4GB RAM, MediaTek Helio G37, 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में Moto G22 €169.99 यूरो में लॉन्च हुआ है तथा यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 14,200 रुपये के करीब है।

Motorola Moto G22 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी22 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके कंपनी ने मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस्ड है।

50MP Camera phone Motorola Moto G22 launched in low budget know price specifications

Motorola Moto G22 स्मार्टफोन को एंडरॉयड के सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी37 चिपसेट पर रन करता है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

50MP Camera phone Motorola Moto G22 launched in low budget know price specifications

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी22 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

50MP Camera phone Motorola Moto G22 launched in low budget know price specifications

Moto G22 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन अनलॉक भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस नए मोटोरोला फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन को Iceberg Blue, Cosmic Black, Mint Green और Pearl White कलर में लाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here