50MP फ्रंट कैमरा के साथ ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट बनेगा OPPO F35 Pro 5G: गोल्डी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-f35-series-1.jpg

ओपो एफ सीरीज को इस बार 10 साल पूरे हो रहे हैं। OPPO F1 के साथ मोबाइल फोटोग्राफी की राह में नए ट्रेंड सेट करने वाली इस सीरीज की नई जेनरेशन OPPO F35 Series आ रही है। इंडिया में 5 अक्टूबर को OPPO F35 और OPPO F35 Pro लॉन्च होंगे। सीरीज की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी इन्हें बेहतरीन और एडवांस एडवांस फ्रंट कैमरा के साथ लेकर आ रही है। फोन के सेल्फी कैमरा के बारे में ओपो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस Goldee Patnaik का क्या कहना है, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।

ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट OPPO F35 Series

गोल्डी पटनायक के मुताबिक OPPO F Series के शुरुआती मॉडल्स में ही कंपनी को ‘सेल्फी एक्सपर्ट’ का टैग मिल गया था। इसके बाद ओपो ने लगातार फ्रंट कैमरा इनोवेशन पर काम किया और अब OPPO F35 Series के साथ कंपनी ‘ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट’ बनने जा रही है। गोल्डी का मानना है कि भारत त्यौहारों का देश है और परिवार या दोस्तों के साथ बिताए गए शेयर्ड मोमेंट्स ही फेस्टिवल को यादगार बनाते हैं। ऐसे ही पलों को खूबसूरती के साथ ग्रुप सेल्फी में संजोने का काम ओपो एफ35 सीरीज करेगी।

OPPO F35 Pro को कंपनी 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लेकर आ रही है। यह अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा है जिसमें 100 डिग्री और NaturalTone 2.0 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ यूजर्स को सेल्फी खींचने के लिए बड़ा फ्रेम मिलेगा जिसमें सभी दोस्तो और परिवार वालों को एक साथ कैप्चर किया जा सकेगा। वहीं नेचुरलटोन 2.0 ​स्कीन टोन को रियल रखते हुए डिटेल्स को परफेक्ट बनाए रखेगा।

ब्रांड के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस गोल्डी का कहना है कि ओपो एफ35 सीरीज में कंपनी ने इमेजिंग एक्सीलेंस को बरकरार रखते हुए अपनी तकनीक को एडवांस किया है। इस में कंपनी ने कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं जो फोटोज़ को इन्हांस करके सोशल मीडिया रेडी बनाएंगे। इनमें Remix Collage और Pop Cam को भी शामिल गया है जिसके साथ Portrait Glow और AI Face Retouch जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

OPPO F35 Series स्पेसिफिकेशन्स

लगे हाथ ओपो एफ35 सीरीज के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इन मोबाइल्स के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का 1/2-इंच मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। वहीं लीक्स की मानें तो ये ओपो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर लॉन्च किए जा सकते हैं जिसके साथ 8GB RAM का सपोर्ट मिल सकता है। इन मोबाइल को कंपनी LPDDR5 RAM पर पेश कर सकती है।

लीक के मुताबिक OPPO F35 5G फोन को 6.57-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO F35 Pro 5G फोन में 6.78-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। ये दोनों ही मोबाइल AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकते हैं ​जिनमें फुलएचडी+ पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सहित ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल सकता है।

वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो एफ35 और एफ35 प्रो में 8000mAh बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए एफ35 में 45W और एफ35 प्रो में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। ये दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बने बताए गए हैं जिन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।