
कम कीमत वाला 5G फोन टेक्नो पॉप एक्स आज 24 अप्रैल से इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। लुक और डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन इस रेंज के अन्य मोबाइल फोंस से काफी अलग और अटरेक्टिव है। इसका रियर कैमरा सेटअप कुछ हद तक iPhone Air जैसी फील देता है। इस सस्ते 5जी फोन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
यह सस्ता 5जी फोन 15,999 रुपये का है। इस कीमत पर Tecno Pop X 5G का बेस वेरिएंट मिलेगा जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये है। टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन को कंपनी अमेजन एक्सक्लूसिव तौर पर लाई है। यानी इस स्मार्टफोन की सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अमेजन पर ही होगी। टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन को Midnight Blue और Ripple Green कलर में परचेज किया जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है। फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके चलते 6जीबी फिजिकल रैम और 12जीबी वचुर्अल रैम आपस में मिलकर 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) दे सकती है। वहीं 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर मोबाइल यूजर 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की पावर पा सकते हैं।
Tecno Pop X 5G एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है।
टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन को aerospace-grade aluminium camera deco डिजाइन पर पेश किया गया है जो इसे काफी हद तक iPhone Air जैसी लुक देता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर स्मार्टफोन है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। कंपनी की मानें तो 1.5मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी Tecno Pop X 5G का कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 Pro रेटिंग के साथ इंडियन मार्केट में उतारा गया है।
टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन तगड़ी 6500mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
यह मोबाइल USRP 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस है जो नेटवर्क स्पीड को 8X तक बढ़ा सकती है। वहीं भीड़-भाड़ वाले इलाके या ट्रैफिक के शोर में बिना परेशानी कॉल पर बात की जा सके, इसके लिए यह सस्ता 5जी फोन AI noise cancellation फीचर भी सपोर्ट करता है। फोटो एडिटिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में AI Eraser 2.0, AI Image Extender और AI Flash Snap जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।












