POCO M8 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, 50MP Camera के साथ आएगा पावरफुल मिड रेंज फोन

Join Us icon

पोको ने पिछले सप्ताह ही टीज़ किया था कि वह इंडिया में अपनी ‘एम सीरीज’ की नई जेनरेशन लेकर आ रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम भी बता दिया गया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि POCO M8 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है और इसकी फर्स्ट लुक भी शेयर कर दी गई है।

POCO M8 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अपकमिंग फोन का नाम ऑफिशियली रिवील कर दिया है। ब्रांड की ओर से फिलहाल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है और अभी ‘कमिंग सून’ ही बताया जा रहा है। पोको द्वारा शेयर किए गए टीज़र में यह साफ हो गया है कि पोको एम8 5जी फोन 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा। वहीं फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट ने यह भी साफ कर दिया है कि पोको एम8 5जी की सेल इसी शॉपिंग साइट पर ही होगी।

फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो POCO M8 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। बताते चलें कि 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G में भी यही चिपसेट दिया गया है।

पोको एम7 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पोको एम8 को 6.7-इंच की FHD+ Curved OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

poco-m8-series-india-launch-teased

लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपकमिंग POCO M8 5G फोन इंडिया में Redmi Note 15 5G का ही रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। रेडमी नोट 15 6 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। हो सकता है कि इसके ठीक बाद पोको एम8 भी इंडियन मार्केट में उतार दिया जाए। उम्मीद है कि पोको एम8 5जी को 20 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO M8 5G फोन मिड बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। लेकिन अगर आप इसका इंतजार नहीं करना चाहते हैं और नए साल पर नया फोन खरीदना चाहते हैं तो इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Nothing Phone (3a) Lite, realme 15T और Vivo Y400 Pro कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जिन्हें कंसीडर किया जा सकता है। वहीं 19,999 रुपये का Infinix GT 30 भी अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here