13999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 12GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5G फोन Moto G37

Join Us icon

मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च किए हैं। मोटोरोला जी37 इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसकी कीमत सिर्फ 13,999 रुपये से शुरू होती है। मोटो जी37 पावर की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं मोटो जी37 5जी फोन प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

Moto G37 5G प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो मोटोरोला जी37 15 हजार से कम का 5जी फोन है। Moto G37 का रेट 13,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। एक्सपेंडेबल रैम के साथ यह 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) से काम कर सकता है। मोटो जी37 की सेल 25 मई से शुरू होगी और इस सस्ते 5जी फोन को PANTONE Impenetrable और PANTONE Capri कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G37 5G स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी37 5जी फोन 20.05:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है ​जो 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 264पीपीआई और 1050निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस सस्ते 5जी फोन को कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

Motorola G37 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो माययूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। इंडिया में मोटो जी37 को MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते 5जी फोन में Arm Mali-G57 M2C GPU दिया गया है।

मोटो जी37 4जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इस मोबाइल को कंपनी ने एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है। यह तकनीक स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत दे सकती है। बताते चलें कि ये वाला मोटोरोला का फोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल में 1TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Moto G37 5G स्मार्टफोन को 5200mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दिनों मार्केट में 7000एमएएच बैटरी वाले फोन आम होते जा रहे हैं। ऐसे में मोटो जी37 की बैटरी छोटी लग सकती है। लेकिन वहीं कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह लगातार 43 घंटे तक फोन ऑन रख सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 20W TurboPower का सपोर्ट दिया गया है। यह सस्ता स्मार्टफोन reverse charging भी सपोर्ट करता है। इसकी 6W की पावर से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस कम कीमत वाले मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

मोटोरोला जी37 स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूत प्रदान करती है। कंपनी की मानें तो स्मार्टफोन को 3x बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। मोबाइल यूजर्स को मोटो जी37 5जी फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio और Google Gemini जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here