
Vivo Y51 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसका प्राइस 24,999 रुपये है। यह मोबाइल पावरफुल 7200mAh बैटरी, Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ आया है। वीवो वाई51 प्रो के मार्केट में आते ही कंपनी के Vivo Y31 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट हुई है। कई शॉपिंग साइट इस मोबाइल को डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बैंक ऑफर के तहत वीवो वाई31 प्रो पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस 20 हजार से कम के 5जी फोन को सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
वीवो वाई31 प्रो 5जी फोन सितंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 128GB और 256GB मेमोरी पर लाया गया था। कुछ महीने पहले प्राइस हाइक की मार इस मोबाइल पर भी पड़ी थी जिसके बाद स्मार्टफोन का स्टार्टिंग प्राइस 19,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब इस वीवो 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
Vivo Y31 Pro 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स और क्रोमा सहित कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो डॉट इन पर भी छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट पर HDFC, Axis और Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से 1 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर HDFC और Axis बैंक, क्रोमा पर SBI, IDFC और YES Bank, विजय सेल्स पर IDFC First, SBI और Yes Bank क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं अगर आपके पास DBS या BOB Card है तो विजय सेल्स से फोन खरीदने पर आप Vivo Y31 Pro 5G पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
10 प्रतिशत तक की छूट के बाद वीवो वार्ई31 प्रो 5जी फोन का इफेक्टिव प्राइस 17,999 रुपये पड़ेगा। डील की डिटेल्स जानने या फिर फोन को खरीदने के लिए आप आगे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं: Vivo / Flipkart / Croma / Vijay Sales
Vivo Y31 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो 5जी फोन 8GB Expandable RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM(8जीबी+8जीबी) की ताकत देती है।
पावर बैकअप के लिए वीवो वाई31 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6,500mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 23.68 घंटे का वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो कंपनी के मुताबिक 40 मिनट में 1% से 50% बैटरी चार्ज कर सकता है।
स्क्रीन की बात करें तो इस वीवो 5जी फोन में 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz और 1050nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन साइज और रिफ्रेश रेट तो सही है लेकिन इस प्राइस रेंज में आने के बाद यूजर्स को अधिक और बेहतर ब्राइटनेस की उम्मीद रहती है जो वाई31 प्रो में यूजर्स को निराश कर सकती है। स्क्रीन पर Wet-Hand और Greasy-Hand टच फीचर भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31 Pro 5G मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।














