25 हजार से कम में दो​ डिस्प्ले वाला Lava Agni 3 या 80W चार्जिंग वाला Vivo T3 Pro, जानें किसे खरीदने में है फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/lava-agni-3-vs-vivo-t3-pro.jpg

Lava Agni 3 5G फोन लॉन्च हो गया है। इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर AMOLED स्क्रीन दी गई है जो इसे सेग्मेंट में सबसे अलग स्मार्टफोन बनाती है। इस प्राइस रेंज में कुछ दिनों पहले Vivo T3 Pro लॉन्च हुआ था जो 3D Curved AMOLED के साथ आया है। 25 हजार से कम में कौन सा फोन बेस्ट है, यह जानने के लिए हमने यहां लावा अग्नि 3 और वीवो टी3 प्रो का कंपैरिजन किया है जिसमें आप दोनों मोबाइल्स की ताकत देख सकते हैं।

डिजाइन का कंपैरिजन

Lava Agni 3 इमेज

Vivo T3 Pro इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स LAVA Agni 3 Vivo T3 Pro
स्क्रीन 6.78″ 1.5K 120Hz 3D Curved AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300X Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
रैम 8GB LPDDR5 RAM 8GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 50MP Sony IMX766 (OIS) + 8MP Ultra-wide + 8MP Telephoto 50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 5,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 66W Fast Charge 80W FlashCharge
5जी सपोर्ट 14 5G Bands 8 5G Bands
आईपी रेटिंग IP64 IP64

डिस्प्ले

लावा अग्नि 3 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर 1.74-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है जो 2D AMOLED पैनल पर बनी है। Lava Agni 3 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Widevine L1 सपोर्ट भी मिलता है।

वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन भी 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पर बना है। यह 6.77-इंच की FHD+ स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wet Touch टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Vivo T3 Pro में हाई ब्राइटनेस मिलती है जो आउटडोर में भी फोन यूज़ आसान बनाती है। वहीं Lava Agni 3 ने सेकेंडरी स्क्रीन लाकर खुद को इस सेग्मेंट के टॉप पर पहुंचा दिया है।

प्रोसेसर

Lava Agni 3 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700एक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जिसमें 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Arm Cortex-A78 और Cortex-A55 कोर शामिल हैं। गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए लावा ने इस स्मार्टफोन को 5000 mm2 Large Vapour Chamber Cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

Vivo T3 Pro 5G फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले चार Cortex-A510 कोर, 2.4GHz स्पीड वाले तीन Cortex-A715 (Gold) कोर तथा 2.63GHz तक की स्पीड पर प्रोसेस करने वाला Cortex-A715 (Prime) कोर मौजूद है। गेमिंग के लिए इस फोन में 3000 mm2 VC Liquid Cooling तकनीक दी गई है।

प्रोसेसिंग के मामले में Vivo T3 Pro में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट लावा अग्नि 3 में ​दिए गए डाइमेंसिटी चिपसेट से ज्यादा पावरफुल है।

मेमोरी

लावा अग्नि 3 और वीवो टी3 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुए हैं। इन दोनों मोबाइल्स में 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इन्हें 16GB रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्टोरेज ऑप्शन्स की बात करें तो ये दोनों मोबाइल 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

Lava Agni 3 5जी फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है। वहीं Vivo T3 Pro में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage मिलती है।

रैम और रोम (स्टोरेज) दोनों की टेक्नोलॉजी लावा मोबाइल में एडवांस मिलती है जो काम भी फास्ट करती है।

कैमरा

लावा अग्नि 3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX766 OIS सेंसर दिया गया है जो 8MP Ultrawide और 8MP Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस कैमरा में 3X Optical Zoom, 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और EIS सपोर्ट भी मिलता है। वहीं Lava Agni 3 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Front Samsung Sensor मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP Ultrawide लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए यह मोबाइल भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Lava Agni 3 में टेलीफोटो लेंस एक्स्ट्रा मिलता है जो वीवो टी3 प्रो में नहीं है। वहीं लावा मोबाइल के बैक पैनल पर स्क्रीन होने के चलते इसके रियर कैमरा का इस्तेमाल भी सेल्फी कैमरा की तरह किया जा सकता है।

बैटरी

लावा अग्नि 3 5जी स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को हमने अभी टेस्ट तो नहीं किया है लेकिन लावा के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसपर करीब 360 घंटे यानी 15 दिनों का स्टेंडबॉय टाइम पाया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल फोन को 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है तथा कंपनी का दावा है कि यह तकरीबन 19 मिनट में बैटरी को 50% चार्ज तथा 53 मिनट में 0 से 100% चार्ज कर सकती है।

वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट ने इसने 15 घंटे और 52 मिनट का स्कोर अचीव किया है। इस मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है हमारे टेस्ट में इस मोबाइल की बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत होने में 52 मिनट का समय लगा।

Vivo T3 Pro में लावा फोन की तुलना में बड़ी बैटरी मिलती है तथा साथ ही टी3 प्रो की चार्जिंग तकनीक भी ज्यादा फास्ट है।

कीमत का कंपैरिजन

Lava Agni 3 प्राइस

लावा अग्नि 3 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बड़े मॉडल का रेट 24,999 रुपये है। वहीं 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यही वेरिएंट बिना चार्जिंग अडेप्टर के 20,999 रुपये में मिलेगा। फोन की सेल Heather Glass और Pristine Glass कलर में 9 अक्टूबर से होगी।

Vivo T3 Pro प्राइस

वीवो टी3 प्रो 5जी फोन भी 8जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। इसे Sandstone Orange और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकता है।

निष्कर्ष

प्रोसेसिंग के मामले में Vivo T3 Pro स्मार्टफोन लावा ​अग्नि 3 पर भारी पड़ता है। वहीं जब बात बैटरी परफॉर्मेंस और चार्जिंग तकनीक की आती है तो यहां भी वीवो टी3 प्रो की ताकत ज्यादा है। वहीं Lava Agni 3 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी सेकेंडरी स्क्रीन है जिसके चलते यह खुद को ‘नॉर्मल’ फोंस से अलग भी बनाता है तथा इसका सबसे बड़ा फायदा फोटोग्राफी में भी मिलता है।

सेकेंडरी स्क्रीन के चलते लावा ​अग्नि 3 का 50एमपी कैमरा सेल्फी सेंसर का काम भी कर सकता है। वहीं फोन की प्राइमरी स्क्रीन पर भी यूजर्स 1.5 रेजोल्यूशन मिलता है जो वीवो टी3 प्रो से अधिक है। एक बड़ा अंतर इन दोनों मोबाइल्स की रैम व स्टोरेज टेक्नोलॉजी का है। यहां वीवो टी3 प्रो खुद को ‘पुराना’ साबित करता है।

नोटिस करने वाली बात यह भी कि लावा ​अग्नि 3 में 14 5G Bands सपोर्ट मिलता है तथा साथ ही इसमें NavIC और Wi-Fi 6e जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। यह लावा मोबाइल वीवो टी3 प्रो के सामने 2 हजार रुपये सस्ता पड़ता है। अगर आप एक जैसे दिखने वाले मोबाइल फोंस से ‘बोर’ हो रहे हैं तो इस रेंज में Lava Agni 3 को चुना जा सकता है।