6000mAh बैटरी वाला 5G फोन 10 हजार रुपये में! महंगे हो रहे मोबाइल्स के बीच यह स्मार्टफोन बनेगा बढिया ऑप्शन

Join Us icon

इन दिनों लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने मोबाइल्स के दाम बढ़ा रही है। ग्लोबल चिप शॉर्टेज के नाम पर एक ओर जहां नए फोन महंगे रेट पर लॉन्च हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पहले से मार्केट में मौजूद मोबाइल्स का रेट भी बढ़ाया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा सस्ता 5जी फोन भी बाजार में बिक रहा है जिसमें 6000mAh Battery, AI Assist और Military-Grade वाली बॉडी दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस लो बजट मोबाइल को उसी कीमत पर बेचा जा रहा है जिसपर यह लॉन्च हुआ था।

यह सस्ता 5जी फोन realme Narzo 80 Lite है जो पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसे 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। प्राइस हाइक के समय में भी यह लो बजट स्मार्टफोन अभी भी पुराने रेट पर ही खरीदा जा सकता है। कोई भी ग्राहक रियलमी के सस्ते 5जी फोन नारज़ो 80 लाइट को इसी प्राइस पर शॉपिंग साइट अमेजन से परचेज कर सकता है। यह मोबाइल का बिना ऑफर वाला सेलिंग प्राइस है। यानी 10 हजार वाला 5जी फोन पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड या भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU दिया गया है।

realme Narzo 80 lite 5G फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 625निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन स्क्रीन Rainwater Smart Touch फीचर से लैस है जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन टच को बिना परेशानी यूज़ किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ​यह सस्ता realme 5G फोन नारज़ो 80 लाइट डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 और 76° एफओवी वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 6000mAh Battery से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 46.6 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह सस्ता 5जी फोन 5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है। यानी इस मोबाइल से इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।

realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित वनयूआई 6 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन को Armorshell मिलिट्री-ग्रेड शॉक रजिस्टेंस बॉडी पर बनाया गया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 2 मीटर की उंचाई पर से भी गिरने पर मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। वहीं फोन को धूल व पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। ग्राहकों को इसमें 9 5G Bands, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट मिलेगा।

अगर आप realme Narzo 80 lite 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो 10,499 रुपये में इस मोबाइल को परचेज करने में कोई बुराई नहीं है। नए स्मार्टफोंस इस प्राइस रेंज में नहीं आ रहे हैं और नारज़ो 80 लाइट जैसी स्पेसिफिकेशन्स के लिए आपको अधिक पैसा चुकाना पड़ सकता है। इस सस्ते रियलमी फोन की बड़ी स्क्रीन और बैटरी कंटेंट देखने में मजा देगा। प्रोसेसिंग ऐवरेज मिलेगी लेकिन नॉर्मल इस्तेमाल में यह लंबा साथ दे सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here