
ओपो ने पिछले साल भारत में अपनी ‘के13’ सीरीज पेश की थी जिसमें चार मोबाइल फोन OPPO K13, K13x, K13 Turbo और K13 Turbo Pro लॉन्च हुए हैं। अब कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज की नई जेरनेशन लेकर आ रही है। ओपो इंडिया इस सीरीज में सबसे पहले OPPO K14x 5G फोन लॉन्च करेगी। यह जून 2025 में आए ओपो के13एक्स का सक्सेसर होगा जिसमें बड़ी ताकतवर बैटरी देखने को मिल सकती है।
OPPO K14x इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन हमारा मानना है कि कंपनी मिड फरवरी में इसे भारतीय बाजार में उतार देगी। यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। अनुमान है कि ओपो के14एक्स का स्टार्टिंग प्राइस जहां 18,999 रुपये रखा जा सकता है वहीं टॉप वेरिएंट को 24,999 रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
Get ready for the Next K.
The new OPPO K series is coming soon.
To discover what’s next – click on the link: https://t.co/0LuL5oRbUo#TheNextK #OPPOKSeries pic.twitter.com/f9ZXeS3CBt— OPPO India (@OPPOIndia) January 27, 2026
ओपो के14एक्स Flipkart unique होगा। यानी इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। ओपो के14एक्स के साथ कंपनी OPPO K14 5G फोन भी अभी लॉन्च करेगी या बाद में, फिलहाल इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। ब्रांड द्वारा नए K Series Smartphone की लॉन्च डेट अनाउंस किए जाने ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
OPPO K13x 5G फोन की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह तकरीबन 12 घंटे का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर गया था। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा सकता है कि OPPO K14x भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च होगा। इस फोन में 7000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए ओपो के14एक्स को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

ओपो के13एक्स एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15 पर लॉन्च हुआ था। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया था जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। अपकमिंग ओपो के14एक्स में भी मिडरेंज मोबाइल चिपसेट दिया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी मीडियाटेक का ही साथ निभाएगी या फिर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन प्रोसेसर को चुनेगी।
ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OV50D सेंसर + 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लगा है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। ओपो के13एक्स की तरह के14एक्स को भी कंपनी मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश कर सकती है।

OPPO K14x 5G फोन लोवर मिडरेंज में लाया जाएगा जिसकी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद POCO M8, Redmi Note 15 और LAVA Agni 4 जैसे स्मार्टफोंस से होगी। बताते चलें कि ये तीनों मोबाइल फोन AMOLED स्क्रीन वाले हैं। पोको और रेडमी फोन में जहां 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है वहीं लावा अग्नि 4 66W चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। ओपो के14एक्स की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।












