5G का इंतजार जल्द होगा खत्म, देश में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पर काम हुआ शुरू

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद उन्हें 5G सेवाएं शुरू करने के लिए 6 महीने तक का समय लगेगा।

Join Us icon

भारत में 5G का इंतज़ार कर रहे यूज़र्स के लिए अच्छी ख़बर है। सरकार ने 2022 के लिए निर्धारित 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए काम करना शुरू कर दिया है। दूरसंचार विभाग के सचिव और डिजिटल संचार आयोग के अध्यक्ष के राजारमन लाट ने ऐलान किया है कि 2022 में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए ज़मीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट है। टेलीकॉम कंपनियां 2022 के अंत तक देश में 5G सर्विस देने के लिए तैयार है।

भारत में 5G को लेकर उम्मीद है कि यह इंडियन इकॉनमी में 450 बिलियन डॉलर जोड़ेगा। इसके साथ ही 5G के चलते विकास कार्यों में वृद्धि और रोज़गार बढ़ने की उम्मीद हैं। 5G से देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा, बेहतर स्टार्टअप इकोसिस्टम और व्यापार करने में आसानी जैसी कई चीजों में सुधार होने की भी उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बताया था कि 2022-23 तक देश में 5G मोबाइल सर्विस उपलब्ध होंगी।

जापान से मिलेगी मदद

भारत में 5G को ऑस्ट्रेलिया और जापान काफ़ी उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से NEC Corporation के अध्यक्ष नोबुहिरो एंडो से मुलाक़ात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत में 5G के लिए इन दो देशों के लिए ज़्यादा अवसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही जापान भारत के स्मार्ट सिटी और 5G प्रोजेक्ट में योगदान दे सकता है।

अर्थव्यवस्था में तेजी

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी 5G-केंद्रित टेक्नोलॉजी के लिए भारत को 2025 तक 22 मिलियन योग्य पेशेवरों की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही देश में बढ़ते ग्राहकों के चलते इस क्षेत्र में बहुत सारा निवेश होने की उम्मीद है। डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2000 से मार्च 2021 तक भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री में FDI का प्रवाह कुल 37.97 बिलियन डॉलर था। यह भी पढ़ें : भारत में हुई पहली 5जी कॉल, बस खत्म ही होने वाला है 5G का इंतजार

कब शुरू होगी 5G सेवाएं

दूरसंचार कंपनियों का कहना है कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद उन्हें 5G सेवाएं शुरू करने के लिए 6 महीने तक का समय लगेगा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव यह मानना है कि देश में 5G सेवाएं अगस्त या सितंबर महीने के आसपास शुरू होंगी। दूरसंचार कंपनियों को अपने 5G नेटवर्क के परीक्षण करने के लिए मई 2022 तक समय दिया था। उम्मीद है कि टेलीकॉम कंपनियां पहले 5G सर्विसेज़ कमर्शियली शुरू कर सकती हैं। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्य सभा में कह चुके हैं कि देश में जल्द ही 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। उनका यह भी कहना था कि इस साल के अंत तक देश में 5G सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here