
एंडरॉयड स्मार्टफोन में हम सब कुछ बेहतर देखकर खरीदारी करते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में फोन धीमा होने लगता है और हैंग भी होने लगता है। हम समझ नहीं पाते की ऐसा क्यों हो रहा है। तो आपको बता दें कि इस तरह की परेशानी सबसे ज्यादा मैमोरी भरने पर होती है। हाल में वेस्टर्न डिजिटल द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक भारत में हर रोज 33 फीसदी लोग फोन की मैमोरी भरने से परेशान होते हैं।
हम 8जीबी और 16जीबी की मैमोरी देखकर फोन की खरीदारी तो करते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में मैमोरी भरने लगती है और आप कुछ डाउनलोड या इंस्टॉल करने जाएं तो फोन एरर दे देता है। आपको जानकारी दी जाती है कि आपके फोन की इंटरनल मैमोरी समाप्त हो चुकी है। उस वक्त आपको समझ में नहीं आता कि क्या करें और क्या नहीं करें। परंतु थोड़े ट्रिक्स के माध्यम से आप चंद मिनट में ही अपने फोन से ढेर सारी मैमोरी खाली कर सकते हैं। आगे हमने फोन मैमोरी खाली करने के ऐसे ही कुछ ट्रिक्स सुझाए हैं।
डाउनलोड से फाइल करें डीलीट
अपने एंडरॉयड फोन में आप अक्सर कुछ डाउनलोड करते रहते हैं। एक बार देखने के बाद शायद आप फिर उसका उपयोग न करें लेकिन वह फोन में पड़ा होता है। ऐसे में जब फोन की मैमोरी खाली करनी हो तो सबसे पहले फाइल एक्सप्लोरर में जाकर जिसे आप फाइल मैनेजर भी कहते हैं डाउनलोड फाइल को नष्ट करें।

एप्लिकेशन करें अनइंस्टाॅल
आपके फोन में कई ऐसे पुराने एप्लिकेशन पड़े होते हैं जिनका उपयोग आपने एक बार भी नहीं किया होगा। ऐसे में उन एप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करें और यदि कोई प्रीलोडेड ऐप है जिसका आप उपयोग नहीं करते और अनइंस्टॉल भी नहीं हो रहा है तो सेटिंग में जाकर एप्स में जाएं और वहां से उस ऐप का चुनाव कर उसे डिसेबल कर दें।
कैशे मैमोरी करें क्लियर
ये साधारण लेकिन सबसे कारगर ट्रिक्स हैं जो हर एंडरॉयड फोन उपभोक्ता को बताए जाते हैं। एंडरॉयड फोन में किसी ऐप या इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो उस दौरान फोन की मैमोरी में ऐप और ब्राउजर टेक्स्ट के रूप में कुछ डाटा को स्टोर कर देता है जिससे कि आप दोबारा उस वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें तो पहले से सेव जानकारी के आधार पर वेबसाइट को जल्दी ओपेन कर सकें। ऐसे में आपका ढेर सारा समय बच जाता है। परंतु कैशे मैमोरी फोन की इंटरनल मैमोरी में होता है और यह धीर—धीरे इतना ज्यादा हो जाता है कि आपके फोन परफॉर्मेंस पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में फोन में उपलब्ध कैशे मैमोरी को आप क्लियर कर भी मैमोरी स्पेस बढ़ा सकते हैं। कैशे मैमोरी का विकल्प सेटिंग में स्टोरेज में मिलेगा।
जानें कैसे करें व्हाट्सऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग
पिक्चर व वीडियो हटाएं
आज फोन में ज्यादा मेगापिक्सल के कैमरे का उपयोग होता है और इसकी वजह से तस्वीर काफी हैवी हो जाते हैं। इन तस्वीरों से भी फोन की मैमोरी भर जाती है। आपके फोन में कई ऐसे पिक्चर होते हैं जिनका उपयोग नहीं करते। ऐसे में उर तस्वीरों को फोन से डिलीट कर दें तो ज्यादा बेहतर है। फोटो खींचने के दौरान कई ऐसे फोटो होते हैं जो ब्लर होते हैं लेकिन फोन में पड़े होते हैं। इन फोटोग्राफ को डीलीट करना ही ज्यादा बेहतर है।
इसी तरह फोन में व्हाट्सऐप के माध्यम से आए वीडियो और फोटो भी ढेर सारा मैमोरी लेते हैं। इन वीडियो एक बार देखने के बाद आप दोबारा नहीं देखते। ऐसे में इन्हें डिलीट की कर दें तो ज्यादा बेहतर है।
दूसरे को जाने बिना कैसे पढ़ें व्हाट्सऐप मैसेज
क्लाउ स्टोरेज का लें सहारा
फोन की इंटरनल मैमोरी खाली करने के लिए क्लाउड स्टोरेज सबसे बेहतर माध्यम है। इसके माध्यम से आप फोन में उपलब्ध उन सभी डाटा को क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं जिनका उपयोग हमेशा नहीं करते। इससे न सिर्फ फोन की मैमोरी खाली होगी बल्कि फोन पहले की अपेक्षा फास्ट होगा। आज फोन में क्लाउड स्टोरेज के लिए कई आॅप्शन मौजूद हैं। एंडरॉयड स्मार्टफोन में गूगल ड्राइव पहले से इंटीग्रेटेड होता है जबकि आप ड्रॉप बॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट के वनड्राइव जैसे एप्लिकेशन भी डाउलोड कर सकते हैं। इनका डेस्कटॉप संकरण भी है और उसके माध्यम से आप मोबाइल डाटा को डेस्कटॉप से और डेस्कटॉप डाटा को मोबाइल से एक्सेस कर सकते हैं।
फैक्ट्री डाटा रीसेट और हार्ड रीसेट
फोन की मैमोरी भर जाए तो आप उसे फैक्ट्री डाटा रीसेट और हार्डरीसेट कर के भी काफी मैमोरी खाली कर सकते हैं। परंतु याद रहे कि हार्ड रीसेट और फैक्ट्री रिसेट से पहले फोन में उपलब्ध जरूरी चीजों का बैकअप ले लें। इस प्रक्रिया में आपके फोन से सभी चीजें नष्ट हो जाएंगी। फैक्ट्री डाटा रीसेट का विकल्प फोन के सेटिंग में मिलेगा जबकि एंडराॅयड फोन में हार्ड रिसेट करने के लिए आपको फोन को आॅफ कर पावर और वाॅल्यूम डाउन बटन को एक साथ प्रेस करना होता है।























