6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 8GB RAM वाला 5G फोन आज से बिकेगा 2,000 की छूट के साथ सिर्फ ₹16,999 में

Join Us icon

Tecno Pova 7 Pro 5G फोन पिछले सप्ताह इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल आज से भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो रहा है और सेल शुरू होते ही कंपनी इसे सीधे 2,000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। यह AI फोन है जिसमें 6,000mAh Battery, Wireless चार्जिंग, 64MP camera और 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसी खूबियां मौजूद है। नए टेक्नो पोवा 7 प्रो का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Pova 7 Pro प्राइस

Tecno Pova 7 Pro लॉन्च प्राइसडिस्काउंट ऑफरसेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹18,999₹2,000₹16,999
8GB RAM + 256GB Storage₹19,999₹2,000₹17,999

टेक्नो पोवा 7 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसे 128जीबी मेमोरी और 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है जिसका प्राइस क्रमश: 18,999 रुपये और 19,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसपर 2 हजार रुपये की छूट दे रही है और डिस्काउंट के बाद इसका रेट 16,999 रुपये और 17,999 रुपये पड़ेगा। Pova 7 Pro की सेल आज 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसे Dynamic Grey, Neon Cyan और Geek Black कलर में खरीदा जा सकता है। यह फोन Flipkart पर बिकेगा और इसे 6 महीने की no-cost EMI पर भी पाया जा सकता है।

Tecno Pova 7 Pro फीचर्स

  • यह सेगमेंट का पहला मल्टी-फंक्शनल Delta Light Interface वाला स्मार्टफोन है।
  • म्यूजिक का मजा लेने के लिए इसमें Dolby Atmos वाला डुअल स्पीकर लगाया गया है।
  • टेक्नो स्मार्टफोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • पोवा 7 प्रो में Infrared सेंसर लगा है जो किसी रिपोर्ट की तरह काम कर सकता है।
  • इस मोबाइल में नेटवर्क सिग्नल ना होने पर भी कॉलिंग की जा सकती है।
  • फोन में दिया गया Ella AI असिक्टेंट भारतीय भाषाओं में भी काम कर सकता है।
  • इस मोबाइल का डायमेंशन 167.25×75.61×8.8mm और वजन 207 ग्राम है।
  • फोन के बैक कैमरा से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Tecno Pova 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 7300 Ultimate
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 6.78” 144Hz 1.5K AMOLED Display
  • 64MP Rear camera
  • 13MP Selfie camera
  • 6,000mAh Battery
  • 45W Fast Charging
  • 30W Wireless Charge

परफॉर्मेंस

TECNO Pova 7 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 कोर मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Mali G615 GPU सपोर्ट करता है।

मेमोरी

भारतीय बाजर में टेक्नो पोवा 7 प्रो 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। बताते चलें कि पोवा 7 प्रो 5जी फोन में LPDDR5 RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक दी गई है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 7 प्रो स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि य​ह मोबाइल को 33 मिनट में 50% और 69 मिनट में 100% फुल चार्ज कर सकती है। वहीं साथ ही यह टेक्नो फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

डिस्प्ले

टेक्नो पोवा 7 प्रो 5जी फोन को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर बनाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एमोलेड स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। टेक्नो ने अपने इस 5जी मोबाइल को सेगमेंट का बेस्ट डिस्प्ले स्मार्टफोन बताया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन लेंस मिलता है जो IMX682 सेंसर है। इसके साथ ही यह टेक्नो 5जी फोन 8 मेगापिक्सल Portrait सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए TECNO Pova 7 Pro में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

TECNO Pova 7 5G launched in India price specifications

Tecno Pova 7 Pro के कंपटीशन

स्मार्टफोनलॉन्च प्राइस
Moto G96 5G17,999 रुपये
realme Narzo 80 Pro19,999 रुपये
iQOO Z1021,999 रुपये
  • Moto G96: 8GB RAM, 32MP Selfie कैमरा और शानदार pOLED 3D Curved स्क्रीन के साथ 5,500mAh बैटरी
  • realme Narzo 80 Pro: 14GB RAM Expansion तकनीक के साथ तगड़ी 6,000mAh बैटरी और फास्ट 80W Ultra Charging
  • iQOO Z10: पावरफुल 7,300mAh Battery, 32MP Selfie कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन

Best Competitors

See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here