
रियलमी ने कल ही इंडिया में अपनी ‘सी’ सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन Realme C73 लॉन्च किया है जिसकी डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर इस सीरीज का लो बजट मोबाइल फोन Realme C71 विदेशी बाजार वियतनाम में पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड Shockproof बॉडी और पावरफुल 6,300mAh Battery से लैस है जिसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme C71 प्राइस (ग्लोबल)
रियलमी सी71 स्मार्टफोन वियनताम में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस मोबाइल को 4GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 37,90,000 वियतनाम डान्ग है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 12,450 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Swan White और Black Night Owl कलर में आया है। रियलमी सी71 इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Realme C71 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
- 6.67″ 120Hz Display
- UNISOC T7250 CPU
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 12GB Dynamic RAM
- 50MP AI Camera
- 5MP Front Camera
- 6,300mAh Battery
- 45W SUPERVOOC
डिस्प्ले
रियलमी सी71 स्मार्टफोन को 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन IPS LCD पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 725निट्स ब्राइटनेस और 16.7मिलियन कलर्स सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर ArmorShell ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
परफॉर्मेंस
रियलमी सी71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Realme UI 6.0 के साथ मिल काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MP1 जीपीयू मौजूद है।
मेमोरी
वियतनाम में इस सस्ते स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों मॉडल डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 18GB RAM (6जीबी+12जीबी) तक की ताकत देती है। कंपनी ने अभी सिर्फ 4जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस बताया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme C71 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए रियलमी सी71 में तगड़ी बैटरी दी गई है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। वियतनाम में इस स्मार्टफोन को ताकतवर 6,300एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
Realme C71 के फीचर्स
- Realme C71 को मिलिट्री ग्रेड शॉक रजिस्टेंस बॉडी पर बनाया गया है जो इसे गिरने या पटकने पर काफी हद तक सुरक्षित रखता है।
- यह Military Standard शॉकप्रूफ है और मोबाइल के चारों ओर ArmorShell Protection लगी है।
- इस मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है।
- रियलमी सी71 में SonicWave Water Ejection फीचर दिया है जो मोबाइल पोर्ट में पानी घुसने पर उसे बाहर निकाल फेंकता है।
- इस फोन में 6W Reverse चार्जिंग दी गई है जो इयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज करने के काम आती है।
- यह मोबाइल NEXT Ai फीचर्स से लैस है जो फोन यूज को आसान व एडवांस बनाते हैं।
- बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें NFC का विकल्प भी मिलता है।
- इस फोन की थिकनेस 7.79mm और वजन 196ग्राम है।














