6GB RAM वाला 5G फोन 10999 रुपये में, साथ मिलेगी पावरफुल 6000mAh Battery और रिवर्स चार्जिंग

Join Us icon

रियलमी ने इंडिया में अपनी नारज़ो सीरीज के नए स्मार्टफोन मॉडल लाते हुए realme Narzo 90 5G और realme Narzo 90x 5G लॉन्च किए गए हैं। रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन 16,999 रुपये और नारज़ो 90एक्स 5जी स्मार्टफोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिकेगा। इन नए मोबाइल्स के मार्केट में आते ही कंपनी ने पिछली जेनरेशन के realme Narzo 80 Lite को डिस्काउंट के साथ बेचना शुरू कर दिया है। यह सस्ता 6जीबी रैम वाला 5जी फोन अब सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन जून महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 11,499 रुपये की कीमत पर लाया गया था। लेकिन अब यही स्मार्टफोन 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। शॉपिंग साइट अमेजन पर यह मोबाइल 500 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। यह फ्लैट डिस्काउंट है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा और इसके किसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड की भी जरूरत नहीं है। फोन खरीदने या मोबाइल डील देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड आधारित वनयूआई 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल Rainwater Smart Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन टच का यूज़ किया जा सकता है।

realme Narzo 80 lite 5G फोन 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (6+12) की ताकत दे सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी का 5जी फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस फोन से लगातार 46.6 घंटे तक कॉल पर बात की जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट चार्जिंग के साथ 5W reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 और 76° एफओवी वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमे 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

रियलमी का यह फोन Armorshell मिलिट्री-ग्रेड शॉक रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि 2 मीटर की उंचाई पर से गिरकर भी मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। वहीं पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 मौजूद है।

इन दिनों अधिकांश मोबाइल कंपनियां अपने लो बजट स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ा रही है। ऐसे में realme Narzo 80 lite 5G फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। वहीं इसके अलावा आप 10 से 12 हजार की रेंज में 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन वाला iQOO Z9x स्मार्टफोन, Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर वाला Infinix Note 50x और FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले व 6000एमएएच बैटरी वाला Samsung Galaxy M15 Prime भी कंसीडर कर सकते हैं।

realme Narzo 80 Lite Price
Rs. 14,799
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here