6GB RAM वाला 5G फोन सिर्फ 13499 रुपये में! साथ मिलेगी कैमरा और 6000mAh बैटरी

Join Us icon

6GB RAM वाला 5G फोन सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं तो इन दिनों realme C75 स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 6जीबी रैम के साथ ही 4जीबी रैम वेरिएंट में भी बिक रहा है और दोनों मॉडल्स पर छूट मिल रही है। 12GB Dynamic RAM, 6000mAh Battery और 45W फास्ट चार्जिंग की ताकत से लैस इस रियलमी 5जी फोन पर मिल रहे की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

5जी फोन पर ऑफर

realme C75 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंटइफेक्टिव प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage₹12,999₹500₹12,499
6GB RAM + 128GB Storage₹13,999₹500₹13,499
  • रियलमी सी75 5जी फोन इंडिया में 4GB रैम और 6GB रैम पर उपलब्ध है।
  • ये दोनों वेरिएंट्स को क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये में लॉन्च हुए थे।
  • अब कंपनी इन दोनों मॉडल्स पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
  • छूट के बाद 4GB को 12,499 रुपये और 6GB को 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • realme C75 5G फोन पर डिस्काउंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जा रहा है।
  • क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी जिसका लाभ 18 बैंकों के कार्ड्स पर उठाया जा सकता है।
  • बताते चलें कि खबर लिखे जाते वक्त अमेजन पर यह फोन एक्स्ट्रा छूट के साथ बिक रहा है।
  • यहां 4जीबी रैम का रेट 12,493 रुपये और 6जीबी रैम का प्राइस 13,364 रुपये है।
  • मजे की बात है कि यह इस रियलमी 5जी फोन का सेलिंग प्राइस है जिसके लिए क्रेडिट कार्ड की भी जरूरत नहीं।

नोट : अमेजन और कंपनी वेबसाइट पर यह डिस्काउंटेड प्राइस कब तक मिलेगा इस बारे में पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन अपने लॉन्च प्राइस पर ही सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की डिटेल्स जानने या छूट के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें : रियलमी वेबसाइट / अमेजन

realme C75 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 12GB Dynamic RAM
  • 32MP Dual Back Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 45W SUPERVOOC
  • 6,000mAh Battery

realme-c75-5g-sale-india-price-offers

डिस्प्ले

रियलमी सी73 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 80हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ ही 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशयो और 625निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी वनयूआई 6 पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है 2GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali G57 MC2 GPU दिया गया है।

मेमोरी

रियलमी सी75 5जी स्मार्टफोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर लाया गया है। लेकिन कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (6जीबी+12जीबी) की ताकत देने की क्षमता रखती है।

कैमरा

realme C75 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

यह रियलमी का सस्ता 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Realme C75 5G launched in India price specifications

खरीदें या नहीं ?

बड़ी बैटरी : रियलमी सी75 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी ही है। इस रेट में चुनिंदा स्मार्टफोन ही 6,000mAh Battery मिलती है। वहीं साथ ही इस 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी इसे खास बनाती है।

एक्सपेंडेबल रैम : 12GB Dynamic RAM टेक्नोलॉजी से लैस यह मोबाइल मल्टीटास्किंग और प्रोसेसिंग को आसान बना सकता है। जरूरत के हिसाब से यूजर इस फोन की रैम पावर बढ़ा सकते हैं और इसे 18GB तक ले जा सकते हैं।

बजट फोन वाला प्रोसेसर : इस रियलमी फोन में दिया गया MediaTek Dimensity 6300 खुद को बजट के बेस्ट चिपसेट में शुमार करता है। यह 8-कोर सीपीयू फोन प्रोसेेसिंग के साथ ही गेमिंग इत्यादि जैसे टास्क बखूबी संभाल सकता है।

Best Competitors

realme P3x Rs. 12,999
78%
realme C73 Rs. 11,999
77%
vivo T4X Rs. 16,999
81%
realme 14x Rs. 14,999
78%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here