मार्केट में कूदा सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy Jump2, 50MP Camera के साथ मिलेगी 6GB RAM

Join Us icon

सैमसंग ने आज अपनी होम मार्केट यानी साउथ कोरिया में नया स्मार्टफोन पेश किया है जो Samsung Galaxy Jump2 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन कोरियन बाजार के लिए तो नया है लेकिन भारत में यह सैमसंग फोन पहले ही Samsung Galaxy M33 5G नाम के साथ एंट्री ले चुका है। सैमसंग गैलेक्सी जंप2 स्मार्टफोन 6GB RAM, Exynos 1280 चिपसेट और 50MP Camera के साथ KRW 419,100 में लॉन्च हुआ है तथा यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 25,700 रुपये के करीब है।

Samsung Galaxy Jump2

सैमसंग गैलेक्सी जंप2 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो पंच-होल स्टाईल वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

6GB RAM phone Samsung Galaxy Jump2 launched with 50MP Camera know specs price

Samsung Galaxy Jump2 लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा कंपनी ने अभी फोन चिपसेट के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि यह फोन एक्सनॉस 1280 चिपसेट सपोर्ट करेगा। कोरिया में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 8000 MAX चिपसेट वाला OPPO K10 5G फोन हुआ लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग मोबाइल क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

6GB RAM phone Samsung Galaxy Jump2 launched with 50MP Camera know specs price

Samsung Galaxy Jump2 डुअल सिम फोन है जो 5जी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here