6GB RAM पर लॉन्च हो सकता है कम कीमत वाला Samsung Galaxy A54 5G फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Highlights

  • Samsung Galaxy A54 5G फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
  • 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी।
  • Samsung Galaxy A54 5G में 5,100एमएएच बैटरी दी जा सकती है

कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने ऑनलीक्स के साथ मिलकर Samsung Galaxy A54 5G की रेंडर ईमेज और वीडियो शेयर की थी, जिनमें फोन की फुल लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया था। वहीं अब यह 5G फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा गया है। इस सर्टिफिकेशन से साफ हो गया है कि Samsung Galaxy A54 5G फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

6GB RAM Smartphone Samsung Galaxy A54 5G listed on geekbench specifications revealed launch soon

Samsung Galaxy A54 5G के फीचर्स का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी फोन गीकबेंच पर SM-A546B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग 9 दिसंबर की है जहां गैलेक्सी ए54 5जी को सिंगल-कोर में 776 स्कोर मिला है तथा मल्टी-कोर में इस सैमसंग फोन को 2599 स्कोर दिया गया है। हालांकि ये अभी शुरुआती स्कोर हैं जब फोन लॉन्च होगा तो आपको कुछ अलग रिजल्ट मिलेंगे। गीकबेंच पर सामने आए अन्य फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A54 5G को लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 13 से लैस बताया गया है। साथ ही इस फोन में वनयूआई स्कीन देखने को मिलेगा।

फोन को गीकबेंच पर 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं खबर है कि यह स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट हो सकता है तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम दी जा सकती है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने का भी खुलासा हुआ हैै जो 2.40गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी68 जीपीयू दिया जाएगा। साफ तो नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद है कि गैलेक्सी ए54 5जी सैमसंग एक्सनॉस 1380 चिपसेट पर रन करेगा।

Samsung Galaxy A54 5G Phone render image design look revealed

ऐसी हो सकती है Samsung Galaxy A54 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। यह सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,100एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here