Realme C85 Pro लॉन्च, इसमें लगी है तगड़ी 7000mAh बैटरी, 8GB RAM और 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन

रियलमी ने बीते दिनों टीज़ किया था कि वह नई ‘सी85’ सीरीज पर काम कर रही है। वहीं आज कंपनी ने इसे वियतनाम में पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Realme C85 5G और Realme C85 Pro लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जो बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी के साथ लाए गए हैं। रियलमी सी85 5जी फोन की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रियलमी सी85 प्रो की कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि रियलमी सी85 जहां सस्ता 5जी है, वहीं कंपनी ने रियलमी सी85 प्रो को एलटीई (4G) कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Realme UI 6.0 पर काम करेगा।
वियतनाम में यह नया रियलमी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तगड़ी 16जीबी रैम एक्सपेंडेबल तकनीक के साथ पेश किया है। 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत दी जा सकती है। वहीं फोन में 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मेमोरी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
Realme C85 Pro स्मार्टफोन 1080 x 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। रियलमी सी85 प्रो का थिकनेस 8.09mm और वजन 205 ग्राम है।
रियलमी सी85 प्रो की बड़ी यूएसपी इसमें दी गई ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 7,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यूजर्स को 19 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इस फोन को कंपनी 6 Year Battery Life के साथ लेकर आई है।
फोन में दी गई तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिसके जरिये फोन से ही इयरबड्स या स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है। यह IP69 Pro रेटिंग वाला फोन है जो डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी85 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस भी लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
कीमत की बात करें तो रियलमी सी85 प्रो स्मार्टफोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,490,000 VND में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 21,750 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट 7,090,000 VND में लॉन्च हुआ जो 23,900 रुपये के करीब है। वियतनाम में यह रियलमी फोन Parrot Purple और Peacock Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।