730GB तक Extra डाटा देते हैं BSNL के ये रिचार्ज, प्राइस 16 रुपए से शुरू

आज के समय में कॉलिंग और एसएमएस से ज्यादा ग्राहक इस बात का ध्यान देते हैं कि रिचार्ज प्लान में कितना डाटा मिल रहा है। दरअसल, ऑफिस, पढ़ाई और कई जरूरी काम के लिए इंटरनेट की जरूरत बढ़ती जा रही है। वैसे तो टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के प्लान्स उपलब्ध कराती हैं जो कि डेली 3जीबी तक डाटा के साथ आते हैं। लेकिन, अक्सर डेली मिलने वाला यह डाटा भी खत्म हो जाता है और बड़ी ही परेशानी हो जाती है। इसलिए हम आज आपको BSNL के ऐसे डाटा बूस्टर पैक की जानकारी देने वाले हैं जिनकी कीमत 16 रुपए से शुरू होती है।
BSNL Booster packs
धीरे-धीरे बीएसएनएल अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम राज्य के स्वामित्व वाली टेल्को के कुछ अच्छे डाटा बूस्टर पैक की जानकारी आपको देने वाले हैं। हालांकि, बीएसएनएल के डाटा ऐड-ऑन पैक एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग कीमत व बेनिफिट्स के साथ आ सकते हैं।
- BSNL का 16 रुपये वाला प्लान: इसे बीएसएनएल का “मिनी 16” पैक भी कहा जाता है। इस प्लान में आपको 2 जीबी मोबाइल डाटा मिलता है। हालांकि, यह केवल 24 घंटों के लिए वैध होगा, जो कि अचानक प्लान में डाटा खत्म होने पर आपकी परेशानी को हल कर सकता है।
- BSNL का 98 रुपये वाला प्लान: कंपनी के Rs 98 बूस्टर प्लान का नाम “Data Tsunami pack” है जो कि डाटा देने के मामले में सच में Tsunami है। इस पैक में ग्राहकों को 22 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है। हालांकि, इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड डाटा प्रति दिन 2 जीबी डाटा तक सीमित है, जिसके बाद आपकी स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसलिए, इस रिचार्ज को कराने के बाद डाटा का इस्तेमाल ध्यान से करें।
- BSNL का 151 रुपये वाला प्लान: बीएसएनएल द्वारा इस पैक को “WFH 151” पैक का नाम दिया गया है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 40 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, शुक्र है कि इसमें कोई FUP नहीं है। इतना ही नहीं आपको इसमें Zing का मुफ्त एक्सेस भी बिल्कुल फ्री मिलता है।
- BSNL का 198 रुपये वाला प्लान: इस पैक में आपको 50 दिनों के लिए प्रति दिन लगभग 2 जीबी डाटा मिलता है। आपको 198 रुपये के बीएसएनएल डाटा ऐड-ऑन पैक के साथ लोकधुन की सुविधा भी मिलेगी।
- BSNL का 251 रुपये वाला प्लान: 251 रुपये के बीएसएनएल डाटा ऐड-ऑन प्लान पैक का नाम “WFH 251” है जो कि 28 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा के साथ आता है। इस प्लान में भी यूजर्स को जिंग का फ्री एक्सेस मिलता है।
लेटेस्ट वीडियो
- BSNL का 1,498 रुपये वाला प्लान: यदि आप डेली ही अपने प्लान में मिलने वाले डाटा को खत्म कर देते हैं और आपको एक्स्ट्रा डाटा डेली चाहिए होता है तो आप BSNL 1,498 रुपये के डाटा ऐड-ऑन प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान में डेली 2GB डाटा 365 दिन के लिए मिलता है। प्रति दिन मिलने वाले 2 जीबी डाटा के खत्म होने के बाद ग्राहकों को मिलने वाले डाटा की स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है।