7500mAh बैटरी वाला फोन लाएगी realme! कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • यह मोबाइल इसी साल मार्केट में उतारा जाएगा।
  • उम्मीद है कि इसे realme GT में लाया जाएगा।
  • फोन की जानकारी कंपनी ने एक वेबसाइट इंटरव्यू में दी है।

रियलमी ने हाल ही में इंडिया में अपनी जीटी 7 सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए 5जी स्मार्टफोन realme GT 7 और realme GT 7T लॉन्च किए हैं। ये दोनों मोबाइल फोन 7,000mAh Battery की ताकत से लैस होकर आए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे 7,500mAh Battery के साथ लाया जाएगा। इस खबर की पुष्टि स्वयं रियलमी द्वारा की जा चुकी है और यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन इसी साल लॉन्च होगा।

7,500एमएएच बैटरी वाला रियलमी फोन

इस बड़ी बैटरी वाले रियलमी फोन की जानकारी एंड्रॉयड हेडलाइन्स के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रियलमी कंपनी के अधिकारी ने वेबसाइट से हुई बातचीत में खुद इस बात की जानकारी दी है कि वो 7,500mAh battery वाला फोन बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल इसी साल के अंतिम महीनों में लाया जाएगा। फोन का नाम क्या होगा, यह भी साफ नहीं हो पाया है। अन्य डिटेल्स के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना होगा। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को बतौर GT 8 Pro पेश कर सकती है।

realme-gt-7-series-battery-fast-charging-confirmed

realme GT 7 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • शुरुआती कीमत 39,999 रुपये
  • MediaTek Dimensity 9400e
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 6.78” 120Hz AMOLED Display
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 120W Fast Charge

कीमत

रियलमी जीटी 7 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB Storage वाले बेस वेरिएंट का रेट 39,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 46,999 रुपये में लाया गया है।

परफॉर्मेंस

रियलमी जीटी 7 5जी फोन इंडिया में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स ने जब फोन परफॉर्मेंस जांचने के लिए इस फोन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया तो मोबाइल ने 21,25,733 स्कोर अचीव किया। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Immortalis-G720 जीपीयू मिलता है।

डिस्प्ले

यह रियलमी का नया 5जी फोन 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme GT 7 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 7 5जी फोन में तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 37 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। चार्जिंग स्पीड की काबिलियत जांचने के दौरान इस फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगा।

realme GT 7 Price
Rs. 36,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here