
पोको ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह अपनी ‘एम सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि POCO M8 5G 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड का कहना है कि यह मोबाइल उन लोगों के पसंद आएगा जो अपने फोन में एस्थेटिक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं। पोको एम8 5जी फोन की फोटो और डिजाइन भी कंपनी द्वारा लॉन्च से पहले ही शेयर कर दिया गया है।
पोको एम8 5जी फोन 8 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन वचुर्अल ईवेंट के जरिये इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे POCO M8 5G की कीमत और सेल डेट अनाउंस करेगी। इसी लॉन्च ईवेंट में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पोको एम8 5जी की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है यानी यह मोबाइल इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Slim by design. Sharp by attitude.
7.35mm thin.
Built to stand apart.#DesignedToSlay #PocoM85G pic.twitter.com/Rf4ByGbd39— POCO India (@IndiaPOCO) December 29, 2025
कंपनी की ओर से बताया गया है कि पोको एम8 5जी फोन की थिकनेस 7.35mm होगा और यह मोबाइल केवल 178 ग्राम हल्का होगा। मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल टोन फिनिश नज़र आ रही है। रियर पैनल की दोनों साइड्स पर कंपनी ने पैटर्न का इस्तेमाल है और बीच में सपाट है। यहां बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाइट सहित डेमो सेंसर भी मौजूद है।
गौरतलब है कि पोको एम8 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स में इसे 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है। चर्चा है कि यह मोबाइल भी क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।
गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट अपकमिंग रेडमी नोट 15 5जी फोन में दिया जाएगा जिसकी ऑफिशियल रेडमी द्वारा की जा चुकी है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। पोको एम8 5जी फोन की ही बात करें तो यह मोबाइल इंडिया में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर एंट्री ले सकता है।
लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए पोको एम8 5जी फोन में 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगेगी। 15 हजार की रेंज में 7000mAh बैटरी वाले फोन मार्केट में आ चुके हैं ऐसे में पोको एम8 की बैटरी से लोगों को निराशा हो सकता है। सामने आए लीक्स के अनुसार इस अपकमिंग पोको फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।
POCO M8 5G फोन डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में खुलासा हो चुका है कि यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं इसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एम8 5जी फोन को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
POCO M8 5G फोन की कीमत भी 15 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है और इसका टॉप वेरिएंट 18 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। इंडियन मार्केट में मिड बजट में Nothing Phone (3a) Lite, realme 15T, Infinix GT 30 और Vivo Y400 Pro जैसे ऑप्शन पहले से ही मौजूद हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। पोको एम8 और रेडमी नोट 15 भी बाजार में एक दूसरे को टक्कर देंगे।












