8000mAh बैटरी वाला Honor फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 200MP कैमरा और 16GB RAM

Join Us icon

ऑनर 500 सीरीज चाइना में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Honor 500 और Honor 500 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं 200MP Camera, 8000mAh battery और 16GB RAM की ताकत से लैस होकर आए हैं। सीरीज के प्रो मॉडल की पूरी डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं ऑनर 500 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो चीन में Honor 500 5G फोन 12GB और 16GB RAM पर लॉन्च किया गया है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट को 256जीबी स्टोरेज के साथ 2699 yuan और 512जीबी मेमोरी के साथ 2999 yuan में लाया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 33,850 रुपये और 37,500 रुपये के करीब है। इसी तरह 16जीबी रैम वाला फोन 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 3299 युआन यानी 41,380 रुपये के करीब है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो ऑनर 500 स्मार्टफोन को 2736 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लाया गया है। यह फ्लैट OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यूजर्स को इसपर 100% DCI-P3 कलर गामुट और इन-डिस्प्ले ऑ​प्टिकल सेंसर भी मिलेगा।

ऑनर 500 की बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल 1/4″ OIS सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 112° ऑटोफोकस 12 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 500 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा + 3D depth सेंसर सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Honor 500 5G को तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह कंपनी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक है। वहीं फोन में लगी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। हालांकि यूजर्स को इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलेगी।

यह ऑनर फोन एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10.0 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए Honor 500 को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 2.02GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Adreno 825 GPU सपोर्ट करता है।

ऑनर 500 5जी IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफाइड है। यह आईपी रेटिंग मोबाइल डस्टप्रूफ और वॉटप्रूफ बनाने के साथ ही इसे मल्टी लिक्विड प्रोटेक्शन भी प्रदान करती है जिसमें गर्म पानी भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स के साथ Infrared सेंसर भी दिया गया है। इस मोबाइल की थिकनेस 7.75mm और 198 ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here