200MP कैमरा वाला Honor 500 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ होगा चीन में सेल

Join Us icon

ऑनर ने चीन में अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ पेश कर दी है। ब्रांड की ओर से Honor 500 और Honor 500 Pro स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च कर दिए गए हैं जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं। ये दोनों ही बड़ी बैटरी और ताकतवर कैमरा वाले मोबाइल हैं। ऑनर 500 की ​कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। ऑनर 500 प्रो की डिटेल्स आगे लिखी गई है।

ऑनर 500 प्रो 5जी फोन 2736 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है। यह मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इस डिवाइस में अल्ट्रासोनिक ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Honor 500 Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 10.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर सीपीयू 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 830 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर 500 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल 3एक्स पोर्टेट टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 व 112° एफओवी वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

Honor 500 Pro के बैक कैमरा सेटअप में यूजर्स को 2.5cm macro ऑप्शन भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 500 प्रो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 500 प्रो के फ्रंट पैनल पर 3D depth सेंसर भी दिया गया है।

200एमपी कैमरा के साथ ही ऑनर 500 प्रो की एक बड़ी खूबी इसकी तगड़ी बैटरी भी है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 8,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

ऑनर 500 प्रो में दिए गए कुछ अन्य खास फीचर्स की बात करें तो यह मोबाइल IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आया है। यह मोबाइल का डस्टप्रूफ और वॉटप्रूफ बनाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी प्रदान करती है। इस मोबाइल में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित Infrared सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल जाते हैं।

कीमत की बात करें तो ऑनर 500 प्रो चाइना में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 3599 युआन यानी 45,000 रुपये के करीब है। वहीं 12जीबी रैम +512जीबी मेमोरी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 3899 युआन यानी तकरीबन 48,900 रुपये है।

ऑनर ने अपने इस स्मार्टफोन को 16जीबी रैम पर भी लॉन्च किया है। इस रैम वेरिएंट को 512जीबी स्टोरेज के साथ 4199 युआन में और 1टीबी स्टोरेज के साथ 4799 युआन में लाया गया है। ये कीमतें इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 52,500 रुपये और 60,000 रुपये के करीब हैं। Honor 500 Pro इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here