8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ गेमिंग फोन OPPO K15 Pro Plus

Join Us icon

मोबाइल में गेम खेलने का शौक रखने वाले लोगों के लिए नया ओपो मोबाइल आया है। कंपनी ने आज ‘के’ सीरीज में OPPO K15 Pro+ 5G फोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में उतारा गया है जिसके साथ OPPO K15 Pro भी पेश हुआ है। ओपो के15 प्रो की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं 8000mAh Battery, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर की पावर वाले ओपो के15 प्रो प्लस की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

सबसे पहले कीमत का ही जिक्र करें तो चीन में ओपो के15 प्रो प्लस 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB storage दी गई है जिसका प्राइस 3699 युआन यानी 49,990 रुपये के करीब है। वहीं OPPO K15 Pro+ का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB storage पर लॉन्च हुआ है जिसका रेट 4199 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 56,599 रुपये के करीब है।

चाइना में ओपो के15 प्रो प्लस 5जी फोन को Photodust और Origin Gray कलर में लॉन्च किया गया है। ये दोेनों ही ग्लास पैनल वाले फोन है। वहीं कंपनी ने एक मॉडल को शीट मटेरियल पर लाया गया है जो Cyber ​​Wings कलर में बिकेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO K15 Pro+ 5G फोन को 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 330Hz टच सैंपलिंग रेट, 450PPI और 1800nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोन में ग्राहकों को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगी।

प्रोसेसिंग के लिए ओपो के15 प्रो प्लस 5जी फोन को MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में Swift Cooling Engine लगा है जो इंटरनल हीट बहुत तेजी से बाहर फेंकता है और फोन टेम्परेचर 5°C तक घटाता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 7000mm² Extra-large VC चैंबर दिया गया है।

OPPO K15 Pro+ 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर व 116° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो स्मार्टफोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगपिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए ओपो के15 प्रो प्लस 5जी फोन में तगड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G925 MC12 जीपीयू दिया गया है। फोन को धूल व पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए OPPO K15 Pro+ में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC सहित Infrared सेंसर जैसे विकल्प मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here