
ओपो ने अगस्त महीने में इंडिया में OPPO K13 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस मोबाइल में इन-बिल्ट कूलिंग फैन लगाया गया है जो इसे अन्यों से डिफरेंट बनाता है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के सक्सेसर पर काम शुरू करने जा रही है। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल OPPO K15 Turbo Pro नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसकी डिटेल्स चीन टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा इंटरनेट पर शेयर की गई है।
लीक के दावा किया जा रहा है कि ओपो के15 टर्बो प्रो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वालकॉम का नया मिडरेंज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। बताते चलें कि आने वाले दिनों में OnePlus Ace 6T और Vivo S50 Pro mini स्मार्टफोन भी इस चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकते हैं। ओपो के13 टर्बो प्रो को कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था।
OPPO K15 Turbo Pro बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 8000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। बैटरी के मामले में के30 टर्बो प्रो भी ताकतवर फोन है। इसे 7,000mAh battery के साथ लॉन्च किया गया था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 41 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। यह फोन 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आया था और अब ओपो के15 टर्बो प्रो में 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
ओपो के15 टर्बो प्रो को लेकर लीक में बताया गया है कि कंपनी इसे फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। इस मोबाइल में 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के अनुसार के13 टर्बो प्रो की ही तरह के15 टर्बो प्रो में भी इन-बिल्ट फैन मिलेगा जो फोन में घुसने वाले बेहद ही महिन कणों को भी मोबाइल डिवाइस से बाहर निकाल फेंकेगा।
OPPO K13 Turbo Pro की बात करें तो इसमें 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 2029394 AnTuTu score अचीव कर चुका है। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Rapid Cooling Engine दिया गया है, जिसके 0.1mm के थिन ब्लेड्स एयर वॉल्यूम को 20% बढ़ाते हैं और 18,000 RPM तक घूमते हैं।
यह फोन IPX9, IPX8 और IPX6 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। बताते चलें कि यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा एयर-कूलिंग स्मार्टफोन बनकर आया था जिसे कंपनी ने पूरी तरह से वाटरप्रूफ का टैग दिया था। इसमें टर्बो कूलिंग बैक क्लिप भी लगा है जो फोन का तापमान 13° तक कम कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट भी है इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा f/2.4 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया गया है। हालांकि, 2MP डेप्थ सेंसर सीमित यूज के साथ आता है, लेकिन OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा लो-लाइट में बेहतर कर सकता है।












