
बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे मोबाइल यूजर्स के लिए आज भारतीय बाजार में नया ऑप्शन आया है। टेक ब्रांड पोको ने कुछ ही दिनों पहले POCO M8 Power 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो आज 7 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। आज से पोको एम8 पावर की पहली सेल है और इस मौके पर कंपनी पूरे 3,000 रुपये का डिस्कांउट ऑफर भी दे रही है।
फोन डिस्काउंट ऑफर
POCO M8 Power 5G फोन 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। लेकिन ऑफर के साथ डिस्काउंट के बाद फोन का रेट गिरकर सिर्फ 21,999 रुपये पड़ेगा।
वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जिसका लॉन्च प्राइस 27,999 रुपये है। 3 हजार रुपये की छूट के बाद इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। देखा जाए तो कंपनी द्वारा दिए जा रहे ऑफर में 6जीबी के रेट पर ही 8जीबी रैम वाला 5जी फोन पाया जा सकता है।
गौरतलब है कि इस 3000 रुपये के ऑफर में 2,000 का बैंक डिस्काउंट और 1,000 का कूपन डिस्काउंट शामिल है। HDFC, ICICI, SBI और BOB क्रेडिट कार्ड पर यह बैंक ऑफर मिलेगा। पोको एम8 पावर को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Blaze Orange, Black और Green कलर में परचेज किया जा सकता है। याद रहे कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है।
POCO M8 Power स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 8000mAh Battery दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 56 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। ये फोन 22.5W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते POCO M8 Power से दूसरे मोबाइल भी चार्ज हो सकते हैं।
POCO M8 Power 5G फोन में 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी है डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं Wet Touch 2.0 फीचर के चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है।
पोको एम8 पावर 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस पोको फोन का AnTuTu Score 6,19,773 आ चुका है।
हैवी प्रोसेसिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 10416mm Graphite Cooling एरिया दिया गया है जो मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है। POCO M8 Power 5G को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ लाया गया है।
POCO M8 Power 5G फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस कम कीमत वाले 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में IR Blaster, IP65 वाटर प्रोटेक्शन और Circle to Search व Gemini AI जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।













