
आइकू ने आज भारतीय बाजार में अपने नया लो बजट 5जी फोन iQOO Z10 Lite लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल तगड़ी 6,000mAh Battery पर लाया गया है जो 8GB Expandable RAM तकनीक के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। ऑफर के साथ यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 9,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। आइकू ज़ेड10 लाइट प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z10 Lite प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹9,999
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹12,999
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन को इंडिया में तीन रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 4जीबी और 6जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिनकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये है। वहीं फोन का टॉप मॉडल 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 12,999 रुपये है। मोबाइल की सेल 25 जून से शुरू होगी और कंपनी इसपर 500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी। इस छूट के साथ मोबाइल की शुरुआती कीमत सिर्फ 9,299 रुपये पड़ेगी। इसे Titanium Blue और Cyber Green कलर में परचेज कर सकेंगे।
iQOO Z10 Lite स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सस्ते 5जी फोन की स्क्रीन पर 1000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।
प्रोसेसिंग
iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर आया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 4,25,577 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
मेमोरी
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की ताकत देता है। यह आइकू 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10 Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड10 लाइट स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 52 मिनट का आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 107 मिनट का समय लगा।
iQOO Z10 Lite फीचर्स
- कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C मौजूद है।
- कंपनी का दावा है कि आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन में 5 साल तक बैटरी हेल्थ मेंटेन रहेगी।
- इस मोबाइल में 9 5G Bands दिए गए हैं। ये Jio, Airtel और Vi पर मस्त काम करते हैं।
- मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए इस फोन में Ultra Game Mode दिया गया है।
- म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए आइकू ज़ेड10 लाइट 200% डायनामिक वॉल्यूम बूस्टर से लैस है।
- यह स्मार्टफोन AI Features से लैस है जो फोटो और डाक्यूमेंट सहित डेली टॉस्क में भी काम आते हैं।
- यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।
- आइकू ज़ेड10 अल्ट्रा में IP64 रेटिंग दी गई है जो इसे पानी व धूल से बचाती है।
- iQOO Z10 Lite दो साल की एंड्ररॉयड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।
iQOO Z10 Lite के विकल्प
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| Redmi 14C | 9,999 रुपये |
| Acer Super Zx | 9,999 रुपये |
| Samsung Galaxy F06 | 9,999 रुपये |
- Redmi 14C : तगड़ी 5160mAh battery, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और बड़ी 6.99″ 120Hz स्क्रीन
- Acer Super Zx : 64MP Sony AI कैमरा, FHD+ डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग
- Samsung Galaxy F06 : Dimensity 6300 प्रोसेसर की पावर, 50MP Dual रियर कैमरा और 5,000mAh Battery
















