8GB RAM वाला 5G फोन 15 हजार रुपये से कम में! इसमें मिलेगी 6,000mAh बैटरी और Super AMOLED स्क्रीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Galaxy-M35-5G-price.jpg
Highlights

सैमसंग ने कल ही अनाउंस किया है कि वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लेकर आ रही है। वहीं आज इसी मॉडल का पूर्व वर्जन यानी Samsung Galaxy M35 5G फोन 3,500 रुपये के तगड़ी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल के सभी वेरिएंट्स डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं जिसमें 8GB RAM वाला 5G फोन 15 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M35 5G ऑफर

Samsung Galaxy M35 5G कंपनी प्राइस अमेजन प्राइस अंतर
6GB RAM + 128GB Storage ₹16,999 ₹13,499 ₹3,500
8GB RAM + 128GB Storage ₹18,499 ₹14,999 ₹3,500
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,499 ₹17,999 ₹3,500

Samsung Galaxy M35 5G फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए या फिर इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ​सहित डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर : यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 6.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग का ही एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : Samsung Galaxy M35 5G फोन भारतीय बाजार में 6GB और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16जीबी रैम तक की ताकत देती है। वहीं मोबाइल में 128GB और 256GB स्टोेरेज मिलती है जिसमें 1TB मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन के स्पीकर पर लगातार 4 दिन तक ऑडियो गाने सुने जा सकते हैं।

डिस्प्ले : Samsung Galaxy M35 5G फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है।पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोबाइल में 1000nits ब्राइटनेट मिलती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 8MP Ultra-wide एंगल लेंस तथा 2MP Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M35 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M35 5G फीचर्स

Samsung Galaxy M35 5G खरीदें या नहीं

आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी गैलेक्सी एम35 का नेक्स्ट जेनरेशन अपग्रेड वर्ज़न Galaxy M36 5G लेकर आ रही है। लेकिन फिर भी Galaxy M35 5G को आउटडेटेड नहीं कहा जाएगा। नए मोबाइल का रेट 20 हजार रुपये के आस-पास रखा जा सकता है और फिलहाल गैलेक्सी एम35 सिर्फ 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक है जिसे बेहतरीन डील कहा जा सकता है।

यह बड़ी बैटरी वाला सैमसंग फोन है जिसे 6,000mAh Battery की ताकत प्राप्त है। फुल चार्ज के बाद यह दो दिन तक काम कर सकती है। वहीं फोन में मौजूद 120Hz sAMOLED डिस्प्ले इस मोबाइल में वीडियो देखने और इंस्टाग्राम चलाने में बेहतरीन मजा देती है।

प्रोसेसिंग के मामले में भी सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन कम नहीं है। Exynos 1380 चिपसेट के साथ ही इस मोबाइल में Vapor Cooling Chamber लगाया गया है जो मोबाइल को हीट नहीं होते देता और प्रोसेसिंग को स्मूथ व फास्ट बनाए रखता है। कुल मिलाकर 15 हजार से कम में 5जी फोन खरीदना घाटे का सौदा नहीं है।

Samsung Galaxy M35 5G के कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme C75 5G 13,499 रुपये
OPPO K13 17,999 रुपये
Alcatel V3 Pro 17,999 रुपये

realme C75 : 6000mAh बैटरी के साथ 45W SUPERVOOC तकनीक, मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 12GB Dynamic RAM की ताकत

OPPO K13 : पावरफुल 7000mAh Battery के साथ क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर की शाक्ति

Alcatel V3 Pro : इंडिया का पहला NXTPAPER LCD डिस्प्ले वाला फोन, मिड बजट में परफेक्ट परफॉर्मेंस